War 2 Teaser: ‘वॉर 2’ पर ऋतिक रोशन ने दिया धमाकेदार अपडेट, सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

War 2 Teaser: यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा है। इस बीच फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक बड़ा अपडेट देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

ऋतिक रोशन की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

ऋतिक रोशन ने एक्स पर जूनियर एनटीआर को टैग करते हुए लिखा, “हेल्लो, क्या आपको लगता है कि आपको पता है 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानो, आपको बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि क्या सरप्राइज इंतजार कर रहा है। क्या आप तैयार हैं?” इस पोस्ट ने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी। लोग इसे War 2 Teaser रिलीज का हिंट मान रहे हैं। खासकर इसलिए क्योंकि 20 मई को जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है।

War 2 Teaser: ‘वॉर 2’ के टीजर का कर रहे इंतजार? नोट कर लें ये तारीख!

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

यशराज फिल्म्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन ऋतिक की यह पोस्ट फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि वॉर 2 का टीजर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर रिलीज हो सकता है। यह तारीख फैंस के लिए और भी खास इसलिए है, क्योंकि यह पहला मौका होगा जब जूनियर एनटीआर और ऋतिक की जोड़ी को पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएगी।

War 2: क्या ‘वॉर 2’ रिलीज से पहले ही कमा लेगी 85-120 करोड़? फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी

अयान मुखर्जी ने किया है ‘वॉर 2’ का निर्देशन

वॉर 2 यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें टाइगर और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर किया है। इस फिल्म में ऋतिक अपने किरदार को दोहराते नजर आएंगे। वहीं, इसमें जूनियर एनटीआर एक नए और दमदार किरदार में नजर आएंगे,। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

War 2: ‘वॉर 2’ को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?