Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ की लिमिटेड एडवांस बुकिंग शुरू, पहली बार दो अलग वर्जन चुनने का मौका

Housefull 5: बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं कड़ी ‘हाउसफुल 5’ के लिए फैंस का उत्साह चरम पर है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसकी लिमिटेड एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस बार दर्शकों के लिए एक अनोखा सरप्राइज है। पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए दो अलग-अलग वर्जन हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी—चुनने का मौका मिल रहा है। यह बॉलीवुड में अपने आप में एक ऐतिहासिक प्रयोग है।

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ के इन सीन पर चली सेंसर की कैंची, जानिए कितनी लंबी बनी फिल्म

दर्शकों को मिलेगी पसंद की आजादी

बुकिंग ऐप्स पर टिकट खरीदते समय दर्शक अपनी पसंद की भाषा और फॉर्मेट के साथ-साथ फिल्म के दो वर्जन में से एक चुन सकते हैं। हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी। दोनों अलग-अलग अंत के साथ दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देंगे। यह पहली बार है जब किसी फिल्म ने दर्शकों को इस तरह की आजादी दी है कि वे अपनी पसंद का अंत देख सकें। Housefull 5 के दोनों वर्जन की कहानी आखिरी 20 मिनट में अलग हो जाती है, लेकिन हंसी और मस्ती का तड़का दोनों में बरकरार है।

Housefull 5: व्यूज के मामले में ‘सितारे जमीन पर’ को पछाड़ नहीं सकी ‘हाउसफुल 5’, टॉप 10 में नहीं मिली जगह

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Housefull 5 के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस अनोखे प्रयोग से बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड शुरू किया है। दो अलग-अलग अंत वाली यह फिल्म दर्शकों को थिएटर में एक ताजा अनुभव देगी। चाहे आप हाउसफुल 5ए चुनें या हाउसफुल 5बी दोनों ही वर्जन में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर जैसे सितारों की शानदार कास्ट और हाउसफुल की मशहूर कॉमेडी का मजा मिलेगा। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Housefull 5: मस्ती से भरपूर ‘हाउसफुल’ 5 का ‘द फुगड़ी डांस’ गाना हुआ रिलीज

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?