Housefull 5 Box Office Collection Worldwide: अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 6 जून 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत करते हुए वर्ल्डवाइड अपने नाम का डंका बजा दिया है। फिल्म के मेकर्स ने इस शानदार ओपनिंग की खुशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है।
Housefull 5 Box Office Collection Day 2: हाउसफुल 5 की तेज हुई रफ्तार, दूसरे दिन बटोरे इतने करोड़
फिल्म की कमाई से मेकर्स खुश
मेकर्स की ओर से लिखा गया है, “हमने हंसी मांगी थी, आपने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। हाउसफुल 5 को पहले दिन का शानदार प्यार देने के लिए धन्यवाद!” आइए इस फिल्म की पहले दिन की कामयाबी पर एक नजर डालते हैं।
We asked for laughs…
You gave us a storm at the box office! 💥
A Housefull Day 1 opening for #Housefull5 thank you for the love! 🛳️❤️#Housefull5 is in your nearest cinemas!
Book your tickets NOW! 🎟️https://t.co/L4rBmV2fyKhttps://t.co/JB3rjHv96K#SajidNadiadwala’s… pic.twitter.com/Sp7t6DcaML— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) June 7, 2025
Housefull 5 Box Office Collection Worldwide
‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन भारत में 24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, मेकर्स के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में 39.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा इसे अक्षय कुमार की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बनाता है।
दो अलग-अलग क्लाइमेक्स का चला जादू
‘हाउसफुल 5’ की खासियत इसका अनोखा प्रयोग है, जिसमें फिल्म को दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज किया गया है। दोनों वर्जन पहले दो घंटे तक एक जैसे हैं, लेकिन आखिरी 20 मिनट में इनका अंत अलग है। इस अनोखी रणनीति ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाई और टिकट खिड़की पर इसका असर साफ दिखा।
कई सितारों से सजी फिल्म
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, नर्गिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसे सितारे हैं।






