Hit 3 OTT Release Date: नेचुरल स्टार के नाम से मशहूर नानी की नई फिल्म हिट: द थर्ड केस (हिट 3) ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। शैलेश कोलानु के निर्देशन में बनी यह क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म थिएटर्स में लगातार लोगों का मनोरंजन कर रही है। श्रीनिधि शेट्टी भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। उनकी दमदार मौजूदगी ने कहानी को और रोमांचक बना दिया है।
ओटीटी पर कब आएगी हिट 3?
फिल्म की सफलता के साथ ही अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Hit 3 5 जून, 2025 से नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म में ये कलाकार भी हैं मौजूद
Hit 3 का निर्माण वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनानिमस प्रोडक्शंस ने मिलकर किया है। फिल्म में नानी और श्रीनिधि के अलावा सूर्या श्रीनिवास, राव रमेश, आदिल पाला, समुथिरकानी और कोमली प्रसाद जैसे शानदार कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं। इन सभी ने अपने अभिनय से फिल्म को और भी दमदार बना दिया है। फिल्म का म्यूजिक मिकी जे मेयर ने दिया है, जो दर्शकों को थ्रिलर के मूड में बांधे रखने में कामयाब रहा है।








