Haq Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड की दुनिया में हर शुक्रवार नई कहानी लेकर आता है, लेकिन कुछ फिल्में शुरुआत में चमकती हैं और फिर अचानक धुंधली पड़ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर ‘हक’ के साथ। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में पहले तो दर्शकों का दिल जीत रही थी, लेकिन अब इसके आगे का सफर मुश्किल लगने लगा है।
De De Pyaar De 2 ने डाला गहरा असर
फिल्म की शुरुआत धीमी थी। टिकट काउंटर पर पहले दिन कम ही लोग पहुंचे। मगर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इसे नई ताकत दी। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ‘हक’ ने शानदार वापसी की और कलेक्शन में उछाल आया। लोग थिएटर जा रहे थे। सोशल मीडिया पर चर्चा थी। सब कुछ सही चल रहा था। हालांकि, तस्वीर तब बदल गई जब ‘दे दे प्यार दे 2’ रिलीज हुई। इस नई कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया और ‘हक’ की कमाई पर ब्रेक लगा दिया।
De De Pyaar De 2 Hit Or Flop: ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन हिट रही या फ्लॉप? आसान भाषा में समझिए
नौवें दिन हुई कितनी कमाई? (Haq Box Office Collection Day 9)
14 नवंबर को ‘हक’ ने सिर्फ 65 लाख रुपये कमाए। अगले दिन यानी 15 नवंबर को फिल्म ने 1. 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ।शाम तक इसमें कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन शुरुआती आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। अब तक ‘हक’ का कुल कलेक्शन 15.8 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
क्या फ्लॉप हो जाएगी ‘हक’?
मीडिया की रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म को बनाने में 40 से 45 करोड़ रुपये खर्च हुए। इतने बड़े बजट के सामने मौजूदा कमाई बहुत कम है। अगर यही रफ्तार रही तो ‘हक’ को फ्लॉप का ठप्पा लगना तय लगता है। निर्माताओं के लिए यह झटका है, क्योंकि वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद नई प्रतिस्पर्धा ने सब कुछ उलट-पुलट कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा होना नया नहीं। दर्शकों का मन बहुत जल्द बदल जाता है और एक हफ्ते में सब कुछ पलट सकता है।






