Haq Box Office Collection Day 13: इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘हक’ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रही है। यही वजह है कि यह फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज के बाद भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।
120 Bahadur: बिना किसी कट के रिलीज होगी ‘120 बहादुर’, रिलीज से पहले मेकर्स ने अपनाया अनोखा प्लान
13वें दिन कितनी हुई कमाई? (Haq Box Office Collection Day 13)
सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म हक सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को खींच रही है। 13वें दिन इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 20 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया था। रात तक इन आंकड़े में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इसी के साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 17.95 करोड़ रुपये हो गया है। शानदार वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म का काफी फायदा मिला है। फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से ऐसा लग रहा है कि 120 बहादुर और मस्ती 4 की रिलीज के बाद भी यह फिल्म अपने दर्शक खोज ही लेगी।
Parineeti Chopra Son: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे की झलक, जानिए क्या रखा नाम
दूसरे हफ्ते में जारी है जलवा
बता दें कि फिल्म हक ने टिकट खिड़की पर 1.75 करोड़ रुपये से मामूली शुरुआत की थी, लेकिन हर दिन के साथ फिल्म के कलेक्शन में सुधार होता चला गया। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म अपनी मजबूती बनाए हुए है। फिल्म में इमरान और यामी की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है।
Mastiii 4: ‘मस्ती 4’ पर सेंसर बोर्ड मेहरबान, लगाए महज इतने कट, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव






