Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 3: गुस्ताख इश्क बॉक्स ऑफिस पर बेबस दिख रही है। फिल्म को तेरे इश्क में के सामने रिलीज किया गया था। यही वजह है कि तेरे इश्क में की आंधी में यह फिल्म धराशायी हो गई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की है।
समीक्षकों की तारीफ नहीं आई काम
गुस्ताख इश्क में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका निभाते दिखे हैं। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। वहीं, इसे मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के टाइटल से ही साफ है कि यह एक रोमांटिक फिल्म है। समीक्षकों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। हालांकि, इसका फायदा इस फिल्म को नहीं मिल सका है।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: ‘तेरे इश्क में’ की कमाई से तीसरे दिन हिल उठा बॉक्स ऑफिस
तीसरे दिन का कलेक्शन (Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 3)
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने रविवार को महज 21 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1.16 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने बीते दिन 45 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, इसने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म के कलेक्शन से साफ है कि यह बॉक्स ऑफिस पर तेरे इश्क में के आगे बुरी तरह से फेल रही है। अब देखना होगा कि लाइफटाइम रन में यह कहां तक पहुंच पाती है।






