राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन पर सितारों का लगा मेला, गुड आइडिया फिल्म्स ने मनाया धमाकेदार सेलिब्रेशन

Ram Gopal Varma: भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (आरजीवी) का जन्मदिन इस बार बेहद शानदार और यादगार तरीके से मनाया गया। किनो कॉटेज में गुड आइडिया फिल्म्स ने स्टार्स से भरा एक ग्लैमरस इवेंट आयोजित किया। यहां सिनेमा जगत के दिग्गज एक साथ नजर आए।

पुरानी यादों और नई शुरुआत का मेला

यह शाम सिर्फ जन्मदिन का केक काटने तक सीमित नहीं थी। यह भारतीय सिनेमा के बदलते स्वरूप, नई कहानियों और रचनात्मक सहयोगों पर गहरी चर्चाओं का मंच भी बना। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम एक छत के नीचे जमा हुए और भविष्य की सिनेमाई दिशा पर बातें कीं। इवेंट की मेजबानी गुड आइडिया फिल्म्स के फाउंडर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रदीप खैरवार तथा मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शेफाली सिंह राजपूत ने की। दोनों ने मिलकर इस खास शाम को यादगार बनाने का पूरा जिम्मा संभाला।

कौन-कौन थे मौजूद?

सेलिब्रेशन में शामिल हुए प्रमुख नाम मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, सौरभ शुक्ला, मधुर भंडारकर, निखिल द्विवेदी, मुकेश छाबड़ा रहे। कई अन्य दिग्गज अभिनेता, फिल्मकार और प्रोड्यूसर ने इस इवेंट में शिरकत की। इसके अलावा अप्सरा रानी, तहा शाह बदुशा, ईशा कोप्पीकर, आर्य बब्बर, मुश्ताक शेख जैसे कलाकार भी वहां मौजूद थे।

राम गोपाल वर्मा का खुलासा

राम गोपाल वर्मा ने इस मौके पर कहा, “मैं आमतौर पर अपना जन्मदिन नहीं मनाता, लेकिन इस बार कुछ अलग करने का मन हुआ। यह सिनेमा का नया युग है और मैं भी इसके साथ पूरी तरह बदल चुका हूं।”

मेजबानों ने कही ये बात

प्रदीप खैरवार और शेफाली सिंह राजपूत ने संयुक्त बयान में कहा, “आरजीवी का जन्मदिन मनाना सिर्फ केक काटने की बात नहीं है। यह उन फिल्ममेकर को सम्मान देने का तरीका है, जिन्होंने हमेशा परंपराओं को चुनौती दी और भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी। यह शाम नई कहानियों और बदलते क्रिएटिव लैंडस्केप की भावना को दर्शाती है।” राम गोपाल वर्मा सत्या, कंपनी, रंगीला या शिवा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जाकिर खान पर अमीशा पटेल ने किया पलटवार, ‘धुरंधर’ की सफलता पर कही ये बात

जाकिर खान पर अमीशा पटेल ने किया पलटवार, ‘धुरंधर’ की सफलता पर कही ये बात

नन्हा ‘प्रसाद’ चुरा रहा दिल! ईशान केसरवानी की अदाकारी ने ‘वशीकरणम’ को दिया नया रंग

नन्हा ‘प्रसाद’ चुरा रहा दिल! ईशान केसरवानी की अदाकारी ने ‘वशीकरणम’ को दिया नया रंग

राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन पर सितारों का लगा मेला, गुड आइडिया फिल्म्स ने मनाया धमाकेदार सेलिब्रेशन

राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन पर सितारों का लगा मेला, गुड आइडिया फिल्म्स ने मनाया धमाकेदार सेलिब्रेशन

राजीव खंडेलवाल की टीवी पर वापसी, लेकर आ रहे दिल छू लेने वाला नया गेम शो ‘तुम हो ना’

राजीव खंडेलवाल की टीवी पर वापसी, लेकर आ रहे दिल छू लेने वाला नया गेम शो ‘तुम हो ना’

एनी हैथवे का कन्फेशन और मेरिल स्ट्रीप की मुश्किलें! ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का फाइनल ट्रेलर आ गया

एनी हैथवे का कन्फेशन और मेरिल स्ट्रीप की मुश्किलें! ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का फाइनल ट्रेलर आ गया

Cocktail 2: ‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज, जानिए क्या है खास

Cocktail 2: ‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज, जानिए क्या है खास