Globetrotter: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपना देसी स्वैग दिखा दिया। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ का पहला लुक रिलीज हुआ और सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। पीली साड़ी में लिपटी प्रियंका के हाथ में पिस्टल है। आंखों में इंटेंस लुक यह कॉम्बिनेशन फैंस को दीवाना बना रहा है।
Globetrotter की मंदाकिनी आई सामने
इस लुक में प्रियंका चोपड़ा बला की खूबसूरत लग रही हैं। एस एस राजामौली और महेश बाबू ने भी प्रियंका का यह लुक अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। इसी के साथ पोस्टर के जरिए फिल्म में उनके नाम का भी खुलासा हो गया है। इस फिल्म में वह मंदाकिनी नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी।
She’s more than what meets the eye… say hello to Mandakini. #GlobeTrotter@ssrajamouli @urstrulyMahesh @mmkeeravaani @SriDurgaArts @SBbySSK @PrithviOfficial pic.twitter.com/3KqKnb2D5h
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 12, 2025
कुंभा भी मचा चुका है हलचल
हाल ही में फिल्म के नेगेटिव किरदार ‘कुंभा’ का लुक रिवील किया गया था। इस किरदार में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। अपने इस लुक में वह व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए थे। इस लुक के सामने आने के बाद कुंभा की तुलना प्रोफेसर एक्स से लेकर कृष 3 के विवेक ओबेराय से किया गया था।
Haq Box Office Collection Day 6: ‘हक’ ने छठे दिन ‘थामा’ और ‘दीवानियत’ को पछाड़ा, जानें कलेक्शन
इस दिन होगा इवेंट
बता दें कि Globetrotter का लॉन्च इवेंट 15 नवंबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। ग्लोबट्रॉटर को बहुत बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म को ग्लोबल लेबल में ले जाने के लिए इसके निर्देशक एसएस राजामौली दिन-रात एक कर चुके हैं।








