Ginny Wedss Sunny 2: रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का सीक्वल जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बड़े पर्दे पर आएगा। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विनोद बच्चन द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शुरू हो चुकी है।
फिल्म में दिखेगी नई जोड़ी
फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। Ginny Wedss Sunny 2 में इस बार नई जोड़ी को दर्शकों से रूबरू कराया जाएगा। इस बार फिल्म में नअविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी को एक नया अंदाज देंगे।
‘GINNY WEDS SUNNY’ MAKER ANNOUNCES SEQUEL – FILMING BEGINS… Producer #VinodBachchan has announced the sequel to #GinnyWedsSunny, titled #GinnyWedssSunny2.
This time, the sequel will feature a fresh lead pair: #AvinashTiwary and #MedhaShankr… Shooting of this rom-com has… pic.twitter.com/errCy5d7vH
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 14, 2025
पहले भाग में दिखे थे विक्रांत और यामी
2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘गिन्नी वेड्स सनी’ में यामी गौतम और विक्रांत मैसी की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता था। यह फिल्म अपने मजेदार किरदारों और हल्की-फुल्की कहानी के लिए खूब पसंद की गई थी।
इन फिल्मों से वाहवाही बटोर चुके हैं मेधा-अविनाश
अब Ginny Wedss Sunny 2 में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की नई केमिस्ट्री दर्शकों को लुभाने की कोशिश करेगी। अविनाश को‘लैला मजनूं’, ‘बुलबुल’ और ‘सिकंदर का मुकद्दर’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वहीं, मेधा शंकर ‘12वीं फेल’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं।








