Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 का फैमिली वीक चल रहा है। इसी वजह से घर में इमोशंस का तूफान आ गया है। सबसे ज्यादा सुर्खियां गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रीयूनियन बटोरती नजर आ रही है। फ्रीज टास्क के दौरान आकांक्षा की एंट्री होते ही गौरव की आंखों में चमक आ गई।
Varanasi Budget: ‘वाराणसी’ के बजट का हो गया खुलासा, फिल्म की लागत जानकर रह जाएंगे हैरान
Gaurav Khanna ने किया पत्नी को किस
दोनों ने गले मिलकर प्यार का इजहार किया। गौरव ने आकांक्षा के गाल पर एक रोमांटिक किस भी किया। ये पल इतना क्यूट था कि घरवाले भी मुस्कुरा उठे। बिग बॉस 19 के इस आगामी एपिसोड का प्रोमो वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इसमें दिखाया गया कि सभी कंटेस्टेंट्स फ्रीज पोज़िशन में खड़े थे। वहीं, आकांक्षा सफेद शिमरी मिनी स्कर्ट और रेड क्रॉप टॉप में स्टनिंग लग रही थीं। वो सीधे गौरव के पास पहुंचीं और उन्हें गले लगा लिया। बिग बॉस ने गौरव को रिलीज करने का आदेश दिया तो वो खुशी से उछल पड़े। दोनों ने एक-दूसरे को जोर से हग किया और गौरव ने आकांक्षा को चूम लिया। आकांक्षा ने भी शरमाते हुए कहा, “थैंक यू बिग बॉस!” इसी बीच अमाल मल्लिक ने मजाकिया अंदाज में अपनी आंखें बंद कर लीं और बोले, “आंखें बंद कर ली मैंने।”
Dhurandhar को दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी? पूरा मामला यहां जानें
Tomorrow Episode Promo: Gaurav Khanna met his wife Akansha 😍 pic.twitter.com/nCbQCpSoWb
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 17, 2025
Gaurav Khanna और आकांक्षा की लव स्टोरी
गौरव और आकांक्षा की लव स्टोरी भी दिल छू लेने वाली है। 2016 में कानपुर में शादी हुई। गौरव ने आकांक्षा को 100 गुब्बारों से प्रपोज किया था। दोनों 9 साल से खुशहाल हैं, हालांकि बच्चे प्लान करने को लेकर उन्होंने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। गौरव ने शो में बताया था कि आकांक्षा अभी मॉम बनने को तैयार नहीं और वो अपनी पत्नी का फैसला मानते हैं। सलमान खान होस्टेड यह शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर रात 10 बजे आता है।








