Kangana Ranaut: कंगना रनौत अब अभिनय के बाद स्वादिष्ट व्यंजनों से जीतेंगी दिल, खोलने जा रही रेस्तरां

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने नए व्यवसायिक कदम से सभी को हैरान कर दिया है। कंगना ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में एक नया कैफे द माउंटेन स्टोरी शुरू किया है। यह 14 फरवरी को खुलने जा रहा है। इस कैफे के जरिए कंगना हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं। यहां लोग पहाड़ों के बीच बैठकर वहां के पारंपरिक भोजन का स्वाद ले सकेंगे।

Game Changer Movie Box Office Collection Day 1: पहले दिन गेम चेंजर हिट रही या फ्लॉप? आइए जानते हैं

कंगना रनौत खोलने जा रही रेस्तरां

सोशल मीडिया पर कंगना ने इस प्रोजेक्ट की कुछ झलकियां साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि कैफे में आने वाले सभी मेहमानों असली हिमाचली भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे। एक प्रोमोशनल वीडियो में कंगना ने इस कैफे को अपनी मां के किचन के साथ जुड़ी यादों का प्रतीक बताया। कंगना के अनुसार यहां पारंपरिक हिमाचली स्वाद को एक आधुनिक ट्विस्ट के साथ परोसा जाएगा। कंगना ने कहा, “यह मेरी आपसे रिश्ते की कहानी है।”

सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

वीडियो में कैफे के इंटीरियर्स भी दिखाए गए, जो हिमाचल की लोक कला और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े हैं। कैफे का आउटडोर काफी शानदार है। कंगना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “एक बचपन का सपना अब साकार हो रहा है, हिमालय की गोदी में मेरा छोटा सा कैफे। ‘द माउंटेन स्टोरी’ एक लव स्टोरी है। 14 फरवरी को उद्घाटन।”

इमरजेंसी में आई थीं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना को हाल ही में फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया था।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?