Elvish Yadav: यूट्यूब स्टार से बिग बॉस विनर बने एल्विश यादव अब ओटीटी की दुनिया में भी राज कर रहे हैं। उनकी नई वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 3 दिसंबर को आई ये स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज अब व्यूअरशिप चार्ट्स पर तहलका मचा रही है। ओरमैक्स मीडिया के ताजा आंकड़ों ने साबित कर दिया कि एल्विश का जादू अब ओटीटी पर भी कमाल दिखा रहा है।
Japan में भूकंप के बाद कहां हैं Prabhas? ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर ने दिया अपडेट
ओटीटी पर Elvish Yadav यादव का जलवा
ओरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक ‘औकात के बाहर’ ने ओटीटी पर टॉप 3 की लिस्ट में कदम रख लिया है। पहले नंबर पर ने्टफ्लिक्स की ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ है, जिसे 5 मिलियन व्यूअर्स मिले हैं। दूसरे स्पॉट पर अमेजन प्राइम की ‘फैमिली मैन सीजन 3’ ने 4.2 मिलियन व्यूअर्स के साथ धमाल मचाया। और तीसरा स्थान एल्विश की सीरीज का है, जिसने 1.3 मिलियन व्यूअर्स के साथ दिल्ली क्राइम (चौथा) और महाभारत: एक धर्मयुद्ध (पांचवां) को पछाड़ दिया।
Kartik Aaryan ने Johnny Depp के साथ साझा की तस्वीर, फैंस बोले- ये सेल्फी ऑफ द ईयर है
Web Series Dekhi? Link- https://t.co/q6APIAWwEt pic.twitter.com/sTFg8vpIpT
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) December 9, 2025
Elvish Yadav ने खुद साझा की खुशी
सीरीज में एल्विश एक कॉलेज बॉक्सर का रोल निभा रहे हैं जो महत्वाकांक्षा, दोस्ती और राइवलरी की कहानी बुनती है। दिल्ली के कैंपस लाइफ को रॉ और रियल तरीके से दिखाया गया है, जिससे युवा दर्शक खुद को उसमें देख पा रहे हैं। आईएमडीबी पर तो सीरीज को सॉलिड रेटिंग भी मिल चुकी है। फैंस कमेंट्स में एल्विश की एक्टिंग को दिल जीतने वाला बता रहे हैं। यह वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देखी जा सकती है। एल्विश ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर ये खुशखबरी शेयर की। पोस्ट में उन्होंने पूछा कि उनकी सीरीज अब तक देखी या नहीं। साथ ही, उन्होंने इस वेब सीरीज को देखने के लिए लिंक भी दिया।
दमदार है Border 2 से अहान शेट्टी का पहला लुक, गंभीर चेहरा, आंखों में जज्बा…








