Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 7: एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की अदाकारी दर्शकों का दिल जीत रही है। सैयारा के बाद यह इस साल की दूसरी लव स्टोरी है जो फैंस के दिलों को छूने में कामयाब रही है। टिकट खिड़की पर भी इस फिल्म का अब तक का कारोबार शानदार रहा है। आइए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में इस फिल्म का कैसा हाल रहा।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: सुपरहिट नहीं ब्लॉकबस्टर हो सकती है ‘दीवानियत’
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 7
मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी एक दीवाने की दीवानियत छोटे शहरों में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की पूरी टीम इससे काफी ज्यादा खुश है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मंडे टेस्ट में यह फिल्म पूरी तरह से पास हो चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को इस फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 44.85 करोड़ रुपये हो गई है।
Thamma Box Office Collection Day 5: थामा हिट होगी या नहीं? इस दिन में हो जाएगा फैसला
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection
बीते दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस शानदार कारोबार किया था। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में 8 फीसदी का उछाल नजर आया था। इससे पहले शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा था। पांचवें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, चौथे दिन फिल्म ने 5.5 करोड़, तीसरे दिन 6 करोड़, दूसरे दिन 7.75 करोड़ और पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: सुपरहिट नहीं ब्लॉकबस्टर हो सकती है ‘दीवानियत’






