Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: कुछ फिल्में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं। ऐसी ही एक फिल्म का नाम ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है। इस फिल्म ने फैंस के साथ कई सेलेब्स का भी दिल जीत लिया है। जो भी इस फिल्म को देख रहा हो वो तारीफ करता नहीं थक रहा। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दर्शक सिनेमाघरों के बाहर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इस साल सैयारा के बाद यह दूसरा मौका है जब कोई लवस्टोरी देखकर लोग इतने ज्यादा भावुक हो रहे हैं। रिलीज के दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितना कारोबार किया है और यह ब्लॉकबस्टर होने के लिए किस तरह आगे बढ़ रही है।
Thamma Box Office Collection Day 5: थामा हिट होगी या नहीं? इस दिन में हो जाएगा फैसला
‘दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection)
सैयारा की सफलता के बाद लव स्टोरी फिल्मों की डिमांड एक बार फिर से बढ़ती चली जा रही है। अहान पांडे की फिल्म के धमाल के बाद अब एक दीवाने की दीवानियत भी ब्लॉकबस्टर होने की राह पर है। फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े यही इशारा कर रहे हैं। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये और चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
पर्दे पर Thamma vs Bhediya आएगी जल्द, अमर कौशिक ने किया कंफर्म!
ब्लॉकबस्टर साबित हो फिल्म (Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5)
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार की सुबह से ही इस फिल्म ने धांसू कारोबार करना शुरू कर दिया है। अब तक इसने 5.75 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 34 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। फिल्म ने अब अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की संभावाएं बढ़ती चली जा रही है। लोगों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का कुल कलेक्शन 60 करोड़ के भी पार जा सकता है।






