Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4: सुपरहिट होने की राह पर ‘दीवानियत’, जानें कुल कलेक्शन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4: एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर कम होती नहीं दिख रही है। हर्षवर्धन राणे की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म थामा जैसी बड़े बजट की फिल्म के सामने मजबूती से टिकी हुई है। शानदार ओपनिंग के बाद अब यह फिल्म सुपरहिट होने की राह पर निकल चुकी है। आइए जानते हैं कि चौथे दिन तक इस फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है।

पर्दे पर Thamma vs Bhediya आएगी जल्द, अमर कौशिक ने किया कंफर्म!

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4

एक दीवाने की दीवानियत दिन पर दिन अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत करती चली जा रही है। सोनम बाजवा और हर्षवर्धन की जोड़ी के लोग फैन हो चुके हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म के गाने चार्टबस्टर हो चुके थे। इस फिल्म को शानदार बनाने में संगीत का भी अहम योगदान है। फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। इससे पहले वह सत्यमेव जयते जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने चौथे दिन 1.76 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 24.51 करोड़ रुपये हो गई है। रात तक इस आंकड़े में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Fauzi ही नहीं, Prabhas की ये फिल्में भी कर सकती हैं बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश

Ek Deewane Ki Deewaniyat Movie Box Office Collection Day 4

एक दीवाने की दीवानियत ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ की कमाई कर अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखी। तीसरे दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही है कि वीकएंड तक यह फिल्म अपनी लागत के बराबर कमाई कर लेगी। ऐसे में फिल्म के सुपरहिट होने की संभावनाएं और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। सैयारा के बाद यह दूसरी लव स्टोरी है जो दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: किस किस को प्यार करूं 2 की रिलीज डेट का हुआ एलान, इन दिन मचाएगी धमाल

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?