Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 16: एक दीवाने की दीवानियत जमकर पैसे छाप रही है। यह फिल्म पहले ही सुपरहिट हो चुकी है। अब यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर होने की राह पर निकल पड़ी है। हर्षवर्धन राणे की दमदार अदाकारी लोगों के दिलों को जीत चुकी है। आइए जानते हैं कि दीवानियत ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है।
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5: बाहुबली द एपिक की धांसू कमाई 5वें दिन भी जारी
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 16
दीवानियत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म तीसरे बुधवार को 2 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वीकडेज में ऐसी शुरुआत को काफी अच्छा माना जाता है। उम्मीद जताई जा रही है कि रात तक इस फिल्म के कलेक्शन में और अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 70.3करोड़ रुपये हो गई है।
Thamma Box Office Collection Day 15: ‘थामा’ का हिट होना हुआ मुश्किल, जानें 15वें दिन का कलेक्शन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection
इससे पहले एक दीवाने की दीवानियत ने टिकट खिड़की पर पहले दिन 9 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के अनुसार) से शुरुआत की थी। पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में यह फिल्म 55.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अपने लाइफटाइम में 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
दीवानियत में सितारों ने निभाई दमदार भूमिका
फिल्म की स्टाकास्ट की बात करें तो इसमें हर्षवर्धन राणे के अलावा सोनम बाजवा और शाद रंधावा हैं। फैंस को तीनों की अदाकारी काफी पसंद आई है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। वह सत्यमेव जयते जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। जल्द ही उनकी फिल्म मस्ती 4 रिलीज होने वाली है। इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी हैं।
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4: बाहुबली द एपिक पर चौथे दिन हुई झमाझम नोटों की बारिश






