Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 15: थामा और एक दीवाने की दीवानियत बड़े पर्दे पर एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का प्यार भी मिला। हालांकि, अब बॉक्स ऑफिस की जंग में हर्षवर्धन राणे की फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म को पछाड़ती नजर आ रही है। दरअसल, अब एक दीवाने की दीवानियत टिकट खिड़की पर ज्यादा कमाई करने लगी है। आइए जानते हैं कि 15वें दिन इस फिल्म के कलेक्शन का कैसा हाल रहा है।
Deewaniyat Box Office Collection Day 13: 13वें दिन लोंगो के सिर चढ़कर बोली ‘दीवानियत’ की दीवानगी
‘थामा’ को पटखनी दे रही ‘दीवानियत’
एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। फिल्म को कम स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। फिर भी यह फिल्म अब ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर निकल चुकी है। अपनी धांसू कमाई से यह फिल्म पहले ही सुपरहिट घोषित हो चुकी है। बीते दिन यानी सोमवार को इस फिल्म ने थामा से ज्यादा कमाई की थी। जहां एक ओर थामा ने 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, एक दीवाने की दीवानियत ने 1.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था।
Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के बर्थडे पर जानिए उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 15
ताजा अपडेट के अनुसार दीवानियत मंगलवार के कलेक्शन में भी थामा से फिलहाल आगे चल रही है। 15वें दिन दीवानियत ने 2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, थामा की शुरुआत 2 करोड़ रुपये से हुई है। इसी के साथ दीवानियत की कुल कमाई अब 68.05 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वीकएंड में यह फिल्म 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।
मिलाप ने किया है निर्देशन
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो दीवानियत में हर्षवर्धन राणे के अलावा सोनम बाजवा भी हैं। उनके अलावा फिल्म में शाद रंधावा ने भी अच्छी अदाकारी दिखाई है। फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। इससे पहले वह सत्यमेव जयते जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। जल्द ही उनके निर्देशन में बनी फिल्म मस्ती 4 भी रिलीज होने वाली है।






