Don 3: रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, लेकिन यह प्रोजेक्ट कई देरी और कास्टिंग बदलावों से घिरा रहा है। इस तीसरी कड़ी में अब तमिल स्टार अर्जुन दास विलेन बनकर एंट्री लेने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कियारा आडवाणी के बाहर होने के बाद कृति सानन हीरोइन बनीं। वहीं, विक्रांत मैसी की जगह अर्जुन को चुना गया है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म जनवरी 2026 से फ्लोर पर जाने को तैयार है। लेकिन क्या यह ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की विरासत को बचा पाएगी? आइए जानते हैं ताजा अपडेट्स।
Don 3 में कृति सेनन ने कियारा को किया रिप्लेस
फिल्म की शुरुआत में कियारा आडवाणी को फीमेल लीड के रूप में साइन किया गया था। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा ने प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया। वजहें साफ नहीं हैं, लेकिन कृति सेनन अब उनकी जगह लेने को तैयार हैं। पिंकविला की रिपोर्ट कहती है कि कृति ने फरहान अख्तर से मीटिंग की और रोल के लिए हामी भर दी। ‘मिमी’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी कृति का यह रोल रोमांचक एक्शन-थ्रिलर का हिस्सा होगा। फैंस को उम्मीद है कि कृति और रणवीर की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाएगी। एक सोर्स ने कहा, “कृति का स्क्रीन प्रेजेंस इस रोल के लिए परफेक्ट है।”
Khesari Lal Yadav: वरुण ने खेसारी के साथ किया जबरदस्त डांस, पनवाड़ी गाने पर थिरककर छाए दोनों सितारे
अर्जुन दास बनेंगे विलेन

विक्रांत मैसी को विलेन के रूप में चुना गया था। हालांकि, उन्होंने रोल की गहराई न मिलने की वजह से मना कर दिया। अब तमिल सिनेमा के उभरते सितारे अर्जुन दास इस किरदार को निभाने के लिए चर्चा में हैं। ‘मास्टर’, ‘कैथी’ और ‘गुड बैड अग्ली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से नाम कमाने वाले अर्जुन का बॉलीवुड डेब्यू होगा। पिंकविला के सोर्स ने बताया, “अर्जुन को रोल पसंद आया क्योंकि यह एक साधारण विलेन से कहीं ज्यादा है। इसमें कई आर्क्स हैं।” फरहान अख्तर से उनकी बातचीत पॉजिटिव रही है और जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है। अर्जुन का यह रोल रणवीर के डॉन के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा।








