Divya Khossla ने Mukesh Bhatt की कॉल रिकॉर्डिंग साझा कर खोली पोल, बोलीं- आवाज उठाने का वक्त आ गया है

Divya Khossla : बॉलीवुड में इन दिनों एक नया बवाल चल रहा है। अभिनेत्री-निर्देशक दिव्या खोसला कुमार ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक फोन कॉल की रिकॉर्डिंग पोस्ट कर दी। इस कॉल की दूसरी तरफ मशहूर निर्माता मुकेश भट्ट थे। कुछ दिन पहले ही मुकेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दिव्या ने अपनी फिल्म सावी की पब्लिसिटी के लिए जिगरा वाली कॉन्ट्रोवर्सी खुद खड़ी की है। लेकिन इस ऑडियो में मुकेश भट्ट को पूरी तरह पलट जाते सुना जा सकता है। वह कहते हैं, “मैंने तो ऐसा कुछ बोला ही नहीं।”ऑडियो में दिव्या सीधे पूछती हैं, “अंकल, आपने कहा रहे थे कि मैंने पब्लिसिटी के लिए कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट की?”

डायनासोरों की दुनिया में पहुंचे Shah Rukh Khan- Salman Khan, देखें तस्वीरें

Divya Khossla ने Mukesh Bhatt की कॉल रिकॉर्डिंग की साझा

मुकेश भट्ट तुरंत जवाब देते हैं, “ना किसी ने मुझसे पूछा, ना मैंने किसी से कहा। ये सब वही लोग कर रहे हैं जिनका अपना स्वार्थ है।” दिव्या बताती हैं कि ये सारी नेगेटिव खबरें ठीक उनके जन्मदिन पर आई थीं, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ। मुकेश भट्ट उन्हें प्यार से ‘बेटा’ कहकर सांत्वना देते हैं और बोलते हैं, “ये सब प्लान करके किया गया है। तुम्हारे बर्थडे पर ही निकाला, मतलब कोई जानबूझकर तुम्हें हर्ट करना चाहता है। मैं तो ये हरकत करता ही नहीं। अब तक तुम मुझे जान गई हो ना बेटा?” वहआगे कहते हैं कि शायद दूसरे कैंप के लोग ऐसा कर रहे हैं और दिव्या को सलाह देते हैं कि वो अपना फोकस न खोएं क्योंकि उनका आने वाला साल बहुत अच्छा है।

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने कंफर्म की सगाई की बात, विश्व कप ट्रॉफी के बाद अब शहनाई की बारी

Divya Khossla ने क्या कहा?

पोस्ट में दिव्या ने लिखा, “ये सच सामने लाकर मेरा दिल बहुत भारी है। लेकिन अब चुप रहना ठीक नहीं। फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग, गेटकीपिंग और ग्रुपिज्म से कितने कलाकार और फैंस दुखी होते हैं। आज मैंने वो टेलीफोनिक बातचीत सबके सामने रख दी, ताकि लोग खुद सुन लें कि कैसे कुछ ग्रुप करियर बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। ये बर्ताव अब नॉर्मल नहीं रह सकता। अब वक्त है आवाज उठाने का। अब वक्त है इंडस्ट्री की माफिया व्यवस्था को बेनकाब करने का। मैं चुप नहीं बैठूंगी।”

120 Bahadur Box Office Collection Day 1: ‘120 बहादुर’ ने पहले दिन दिखाई धमक, जानें कलेक्शन

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा विवाद पिछले साल शुरू हुआ था जब दिव्या ने आरोप लगाया था कि आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा ने उनकी फिल्म सावी की कहानी (जेल से भाई को छुड़ाने वाली औरत) कॉपी की है। बाद में उन्होंने जिगरा के बॉक्स ऑफिस नंबर को फर्जी बताया और खाली थिएटर की तस्वीर भी शेयर की थी। उसी समय मुकेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था, “दिव्या ने पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया होगा। कॉन्ट्रोवर्सी से ही ध्यान मिलता है।” उन्होंने आलिया का बचाव करते हुए कहा था, “उसे ऐसी छोटी-मोटी हरकत करने की जरूरत नहीं।”अब जब वही मुकेश भट्ट ऑडियो में कुछ और बोलते सुनाई दे रहे हैं तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

Mastiii 4 Box Office Collection Day 1: ‘मस्ती 4’ पहले दिन ही धड़ाम से गिरी, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

Parveen Jahan

मेरा नाम परवीन जहां है। कंटेंट लिखने के शौक ने मुझे एंटरनेटमेंट न्यूज लिखने की ओर आकर्षित किया। अब यह सफर Filmihoon.com के साथ चल रहा है। इस अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?