Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर, इमोशनल पोस्ट में फैंस से की दुआ की अपील

Dipika Kakar: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वह स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। ‘ससुराल सिमर का’ में अपने किरदार के लिए जानी जाने वाली दीपिका ने इस मुश्किल समय के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द के बाद जांच में उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया था, जिसमें बाद में कैंसर मिला।

Dipika Kakar: कौन हैं दीपिका कक्कड़? इन शोज से घर-घर में हुईं मशहूर

फैंस से की दुआ की अपील

Dipika Kakar ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत मुश्किल रहे हैं। पेट में दर्द के कारण जब मैं अस्पताल गई तो पता चला कि मेरे लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर है। बाद में, यह पुष्टि हुई कि यह ट्यूमर स्टेज 2 का कैंसर है। यह समय मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन है।”
इस गंभीर बीमारी के बावजूद दीपिका ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने लिखा, “मैं पूरी तरह सकारात्मक हूं और इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हूं। इंशाअल्लाह, मैं इससे और मजबूत होकर बाहर निकलूंगी। मेरे परिवार का साथ और आप सभी की दुआएं मेरे साथ हैं।” अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने फैंस से दुआओं की अपील की और लिखा, “मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। ढेर सारा प्यार, दीपिका।”

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ लिवर में ट्यूमर, तीन दिन से अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट में क्या आया?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

लोग बढ़ा रहे हौसला

Dipika Kakar की इस खबर के बाद फैंस काफी ज्यादा परेशान नजर आए और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। एक फैन ने कमेंट किया, “यह सुनकर सदमे में हूं। आप बहुत मजबूत हैं, दीपिका। हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं। आप इससे और ताकतवर होकर निकलेंगी।” एक अन्य फैन ने लिखा, “अल्लाह आपको जल्दी और पूरी तरह ठीक करे। इंशाअल्लाह, आप पहले से ज्यादा मजबूत होंगी।”

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?