Dhurandhar First Day Advance Booking: एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर’ का बड़ा धमाका, पहले दिन छा जाने को तैयार

Dhurandhar First Day Advance Booking: रणवीर सिंह की मोस्ट-अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है। कल दोपहर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग ने पहले 24 घंटों में ही बड़ी संख्या में टिकटें बेच डालीं। ये आंकड़े सैकनिल्क की रिपोर्ट्स से आए हैं। बीते दिन रणवीर ने खुद एक्स पर ऐलान किया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।

Shehbaz Badesha के Bigg Boss 19 से बाहर होने पर शहनाज गिल ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- तुम मेरे लिए विनर हो

कितनी हुई बुकिंग (Dhurandhar First Day Advance Booking)

फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित स्पाई ड्रामा रणवीर को एक रॉ एजेंट के रोल में दिखाएगी। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं। हाल ही में इसके ट्रेलर ने 200 मिलियन व्यूज पार कर बड़ा कारनामा कर दिखाया था। वहीं, फिल्म के गाने भी लोगों की जुबां पर अब चढ़ने लगे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर के 2डी शोज के 8.5 हजार से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं। इससे फिल्म की 41 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। वहीं, आईमैक्स शोज से फिल्म की 3.9 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई एडवांस बुकिंग में 45.17 करोड़ रुपये की हो चुकी है। ब्लॉक सीट्स जोड़ें तो कुल ग्रॉस 1.97 करोड़ रुपये हो गया।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 18: ‘दे दे प्यार दे 2’ तीसरे सोमवार को फिर हुई बेपटरी? जानें कमाई

पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई?

रिपोर्ट कहती है कि ये शुरुआती आंकड़े ही शानदार हैं। एडवांस बुकिंग अभी 4 दिन तक और खुले रहेंगे जिसमें नंबर आसानी से दोगुने हो सकते हैं। रणवीर की आखिरी बड़ी हिट ‘गली बॉय’ 2019 में आई थी। उसके बाद ‘सर्कस’ और ‘83’ ने निराश किया। अब ‘धुरंधर’ से वो 6 साल बाद धमाकेदार वापसी कर सकते हैं। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा का बताया जा रहा है। यह बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है। अगर रिव्यूज अच्छे आए तो ओपनिंग डे 35-40 करोड़ तक पहुंच सकती है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: ‘तेरे इश्क में’ ने मंडे टेस्ट में दिखाया कमाल या हुई बेहाल? जानें

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?