Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान ला रही है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड धराशायी हो रहे हैं। रिलीज के 8 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार कमाल की है। खासकर दूसरा शुक्रवार के दिन। जब ज्यादातर फिल्में सुस्त पड़ जाती हैं तब ‘धुरंधर’ ने कमाई के सारे पुराने कीर्तिमान तोड़ दिए हैं।
पुष्पा 2 को पछाड़कर नंबर 1 बनी Dhurandhar
मेकर्स के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने पूरे 34.70 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि अब तक का सबसे बड़ा दूसरा शुक्रवार के दिन का रिकॉर्ड ‘पुष्पा 2’ (हिंदी) के नाम था। उस फिल्म ने 27.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Goat India Tour 2025: ऐतिहासिक पल! Lionel Messi और Shah Rukh Khan एक फ्रेम में हुए कैद
इन फिल्मों को भी Dhurandhar ने छोड़ा पीछे
उसके बाद ‘छावा’ (24.03 करोड़), ‘एनिमल’ (23.53 करोड़), ‘गदर 2’ (20.50 करोड़) और ‘बाहुबली 2’ (हिंदी) (19.75 करोड़) थे। ‘धुरंधर’ ने इन सबको पीछे छोड़कर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। अब दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस होने की पूरी उम्मीद है।
साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है Dhurandhar
वर्ड ऑफ माउथ इतना जबरदस्त है कि थिएटर में हाउसफुल बोर्ड लग रहे हैं। रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस, अक्षय खन्ना का धमाकेदार एंट्री सीन, संजय दत्त और माधवन की एक्टिंग सहित दर्शक हर चीज की तारीफ कर रहे हैं। निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म असली घटनाओं से प्रेरित है जो इसे और खास बनाती है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो ‘धुरंधर’ साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 9: ‘धुरंधर’ की रफ्तार नौवें दिन हुई सुपरफास्ट, जानें कमाई








