Dhurandhar Box Ofice Collection Day 8: धुरंधर का तूफान बॉक्स ऑफिस पर कम होता नहीं दिख रहा है। फिल्म ने अब पूरी तरह से अपनी रफ्तार पकड़ ली है। पहले ही हफ्ते में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इस फिल्म ने बड़ा धमाल मचाया है। अब फिल्म तेजी से 300 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि आठवें दिन फिल्म का क्या हाल रहा है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri की रिलीज से पहले Ananya Panday के हाथ से फिसल गई ये बड़ी फिल्म
आठवें दिन ऐसी रही कमाई (Dhurandhar Box Ofice Collection Day 8)
फिल्म धुरंधर की गाड़ी बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही है। ताजा आंकड़े के मुताबिक आठवें दिन फिल्म ने 29.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह केवल शाम तक के शोज का आंकड़ा है। रात तक इनमें बदलाव नजर आनेे वाला है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 236.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं।
तगड़ी है फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर कलाकार हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे हैं। फिल्म में सारा अर्जुन और राकेश बेदी का सपोर्टिंग रोल को भी पसंद किया गया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।






