Dhurandhar Box Office Collection Day 28: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर‘ थिएटर्स में रिलीज हुए कई हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और अब ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन की कमाई को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच गई है। दर्शक एक्शन, थ्रिल और इमोशंस के इस मिक्स को खूब पसंद कर रहे हैं।
Ikkis Box Office Collection Day 1: ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा रहा हाल? यहां जानें
28वें दिन की कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 28)
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक चौथे गुरुवार को फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म की घरेलू कमाई अब 739 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह आंकड़ा ‘पुष्पा 2’ हिंदी से बस थोड़ा पीछे है। आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’ इसे पार कर जाएगी। दुनियाभर में फिल्म पहले ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
Don 3: ऋतिक रोशन ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे या नहीं? असली सच्चाई यहां जानें
फिल्म में दमदार सितारे
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह स्पाई थ्रिलर स्टार्स से भरी है। रणवीर सिंह का इंटेंस रोल, अक्षय खन्ना की दमदार विलेन वाली एक्टिंग, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल का सपोर्ट ने फिल्म को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी और एक्शन सीन्स दर्शकों को सीट से बांधे रखते हैं।
साल की सबसे बड़ी हिट बनी ‘धुरंधर’
ट्रेड एक्सपर्ट्स हैरान हैं कि इतने समय बाद भी फिल्म की कमाई इतनी मजबूत है। फैंस सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं। यह साल की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। लगता है ‘धुरंधर’ का यह सफर अभी और लंबा चलेगा। बॉलीवुड के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने कुल कितनी कमाई की?






