Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की आगामी फिल्म में दीपिका की आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स कर रहा है। इसकी घोषणा कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर की।
वीडियो आया सामने
सन पिक्चर्स ने एक शानदार वीडियो साझा किया, जिसमें दीपिका निर्देशक एटली के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका का दमदार अंदाज देखने को मिला। इस वीडियो में वह कुछ शानदार स्टंट करती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ सन पिक्चर्स ने कैप्शन में लिखा, “क्वीन जीत के लिए तैयार है। दीपिका पादुकोण का स्वागत है।”
The Queen marches to conquer!❤🔥
Welcome onboard @deepikapadukone✨#TheFacesOfAA22xA6▶️ https://t.co/LefIldi0M5#AA22xA6 – A Magnum Opus from Sun Pictures💥@alluarjun @Atlee_dir#SunPictures #AA22 #A6 pic.twitter.com/85l7K31J8z
— Sun Pictures (@sunpictures) June 7, 2025
फिल्म में है दमदार स्टारकास्ट
इस फिल्म को अभी AA22xA6 कहा जा रहा है। यह सन पिक्चर्स का एक मेगा प्रोजेक्ट है। अल्लू अर्जुन की दमदार मौजूदगी, एटली की शानदार निर्देशन कला और दीपिका की खूबसूरती व अभिनय का तड़का इस फिल्म को पहले से ही खास बना रहा है। फैंस इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
सन पिक्चर्स का बड़ा प्रोजेक्ट
AA22xA6 सन पिक्चर्स ने इस प्रोजेक्ट को ‘मैग्नम ओपस’ यानी एक भव्य कृति बताया है, जो दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश करेगा। दीपिका का इस फिल्म में शामिल होना इसे और भी खास बनाता है। उनके एक्शन अवतार और अल्लू अर्जुन के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।








