De De Pyaar De 2 Worldwide Collection: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड स्तर पर उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आई इस रोमांटिक कॉमेडी ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड सिर्फ 58.6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। पहले पार्ट की तरह इस फिल्म से भी धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन ये आंकड़े निराशाजनक हैं।
नहीं चला वर्ल्डवाइड स्तर पर जादू (De De Pyaar De 2 Worldwide Collection)
इस फिल्म को लेकर दिग्गजों का कहना है कि फैमिली ऑडियंस ने वीकेंड पर थोड़ा सपोर्ट दिया, लेकिन ओवरऑल वर्ड ऑफ माउथ कमजोर रहा। सेंसर बोर्ड से बिना कट्स के पास हुई फिल्म को फिर भी दर्शक कम आए। अब मंडे टेस्ट में भी यह पूरी तरह फेल हो चुकी है। सोमवार को इसने सिर्फ 1.5 करोड़ की कमाई की है। देर रात तक इसके कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हो सकता है, लेकिन फिल्म से अब उम्मीदें टूटने लगी हैं।
View this post on Instagram
क्या बजट निकाल पाएगी ‘दे दे प्यार दे 2’?
फिल्म में अजय देवगन आशीष के रोल में हैं। वह 52 साल के एनआरआई के किरदार में हैं जो 28 साल की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार करते हैं। कहानी ससुराल वालों को मनाने की है। इस फिल्म में आर माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी और जावेद जाफरी भी हैं। निर्देशक अंशुल शर्मा ने इसे टी-सीरीज और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। पहली फिल्म ने 150 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे। ये सीक्वल 100 करोड़ भी पार कर पाएगी भी या नहीं, ये बड़ा सवाल है। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये के आस-पास बताया जा रहा है। मेकर्स को उम्मीद थी कि अजय-माधवन की जोड़ी और हिट फ्रेंचाइजी का तड़का चलेगा, लेकिन लगता है दर्शक कुछ नया चाहते हैं। फिल्म की कमाई में अगले हफ्ते और गिरावट की आशंका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म अपना बजट भारत में रिकवर कर पाती है या नहीं।






