De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: दे दे प्यार दे 2 की हालत बॉक्स ऑफिस पर अब खराब होने लगी है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले हफ्ते यानी 7 दिनों में कितना कारोबार किया है।
Hardik Pandya Mahieka Sharma: हार्दिक पांड्या-माहिका शर्मा ने कर ली सगाई? तहलका मचा रहा वीडियो
सातवें दिन की कमाई (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7)
दे दे प्यार दे 2 के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने सांतवे दिन 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 50.8 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 100 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती नजर नहीं आ रही है।
120 Bahadur: कोर्ट में सुलझा ‘120 बहादुर’ से जुड़ा विवाद, अब मेकर्स करने जा रहे ये काम
नहीं चली एक और फ्रेंचाइजी फिल्म
पहले वीकएंड के बाद यह फिल्म कोई खास कमाई नहीं कर सकी है। बीते दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 3.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अजय देवगन जैसे सुपरस्टार की फिल्म का ऐसा प्रदर्शन वाकई निराशाजनक है। यह इस साल उनकी दूसरी फ्रेंचाइजी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है।
Amaal Mallik: भाई अरमान को देखकर नहीं रुके अमाल मलिक के आंसू, गले लगाकर फूट-फूटकर रोए
क्या बजट निकाल पाएगी फिल्म?
दे दे प्यार दे 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। फिलहाल यह फिल्म अपने बजट से भी अभी काफी दूर है। इसे अपनी लागत तक पहुंचने में अभी लंबा सफर तय करना होगा। इसके लिए फिल्म को दूसरे वीकएंड में शानदार प्रदर्शन करना होगा। हालांकि, फिल्म 120 बहादुर और मस्ती 4 इस फिल्म के लिए इस शुक्रवार से मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
Raid 3: फिर छापेमारी को तैयार अजय देवगन, जानें ‘रेड 3’ कब से शुरू हो सकती है शूटिंग






