De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से बहुत पीछे रह गई है। रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त नजर आई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
पांचवें दिन का हाल (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5)
ताजा अपडेट के अनुसार सोमवार को फिल्म की 5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पहले वीकेंड में 34.75 करोड़ का कलेक्शन हुआ था, लेकिन मंडे टेस्ट में गिरावट आई और अब मंगलवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार दिखा, लेकिन इसे संतोषजनक नहीं माना जा सकता। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 44 करोड़ रुपये हो गया है।
Dhurandhar को दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी? पूरा मामला यहां जानें
50 करोड़ से अब भी दूर
पहले दिन 8.5 करोड़ से फिल्म ने शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को 12.25 करोड़ जोड़े। वहीं, रविवार 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। हालांकि, सोमवार को यह फिल्म 4.25 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी। पांच दिन बाद भी यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। ऐसा में फिल्म पर संकट के बादल मंडराते नजर आने लगे हैं।
संजय मिश्रा-महिमा चौधरी की Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi का पहला लुक जारी, इस दिन आएगा हंसी का तूफान
फिल्म में हैं कई दमदार सितारे
इस फिल्म में अजय देवगन ने 52 साल के एनआरआई की भूमिका निभाई है। वह 28 साल की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार कर बैठते हैं और फिर ससुराल वालों को मनाने की जद्दोजहद शुरू हो जाती है। फिल्म में आर माधवन रकुल के पिता के किरदार में हैं। फिल्म में जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता भी हैं। निर्देशक अंशुल शर्मा ने इसे टी-सीरीज और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया। बजट 100 करोड़ का बताया जा रहा है, लेकिन मौजूदा रफ्तार से लग रहा है कि 100 करोड़ छूना तो दूर, 50 करोड़ भी इसे काफी समय लगने वाला है।






