De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को निराशा ही हाथ लगाई। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की यह फिल्म वीकेंड की चमक के बाद मंडे टेस्ट में फेल साबित हुई। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है।
Haq Box Office Collection Day 9: ‘हक’ पर मंडराया फ्लॉप का साया, 9वें दिन नई रिलीज ने तोड़ दी कमर
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4
ताजा आंकड़े के अनुसार फिल्म ने सोमवार को महज 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 39 करोड़ रुपये हो गया है। चार दिनों के बाद भी यह फिल्म अब तक 50 करोड़ को पार नहीं कर सकी है। रविवार को इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बड़े बजट में बनी है दे दे प्यार दे 2
फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई थी। पहले दिन शुक्रवार को 8.75 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़ और रविवार को 14 करोड़ का बिजनेस हुआ। लेकिन सोमवार को दर्शकों की संख्या में भारी गिरावट आई। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्किंग डे पर यह ड्रॉप चिंता की बात है, खासकर जब फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
Tere Ishk Mein: दिलजले आशिक कर सकते हैं कुछ भी! तेरे इश्क में का धांसू ट्रेलर रिलीज
फिल्म में है हंसी और ड्रामे का तड़का
फिल्म की कहानी उम्र के फर्क पर बनी है। अजय देवगन ने 52 साल के अशीष मेहरा का रोल किया है, जो अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के पिता (आर माधवन) से भिड़ते हैं। जावेद जाफरी और मीजान जाफरी जैसे कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल्स में जान डाली है। डायरेक्टर अंशुल शर्मा ने कॉमेडी पर फोकस किया, लेकिन कुछ सीन खिंचे हुए लगे।मंडे टेस्ट बॉक्स ऑफिस के लिए अहम होता है। वीकेंड की भीड़ के बाद अगर होल्ड न हो, तो फिल्म मुश्किल में पड़ जाती है। अनुमान है कि अगर ट्यूसडे को भी कलेक्शन में बड़ा ड्रॉप हुआ तो 100 करोड़ का लक्ष्य दूर हो सकता है।






