De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 20: दे दे प्यार दे 2 की उम्मीदें बॉक्स ऑफिस पर अब पूरी तरह खत्म होती दिख रही हैं। फिल्म का नेट कलेक्शन देखकर इसे क्लीन हिट तो बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता। फिल्म भारत में अब तक अपने पहले भाग के बराबर की कमाई भी नहीं कर सकी है। इस हिसाब से देखा जाए तो यह फिल्म अब असफल ही मानी जा रही है। आइए जानते हैं कि दे दे प्यार दे 2 ने 20वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
20वें दिन भी किया निराश (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 20)
दे दे प्यार दे 2 की कमाई ने 20वें दिन भी निराश किया है। फिल्म का कलेक्शन 27 लाख रुपये रहा है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 72.27 करोड़ रुपये हो गया है। 20 दिन के बाद अब यह फिल्म सिनेमाघरों को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि फिल्म धुरंधर के आने के बाद इस फिल्म का सफर लगभग खत्म हो जाएगा।
Dhurandhar के सितारों के साथ जुड़ा है ये अनोखा संयोग, जानकर रह जाएंगे हैरान
फिल्म में हैं ये सितारे
दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन, आर माधवन, रकुल प्रीत सिंह, मीजान जाफरी और जावेद जाफरी जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। यह दे दे प्यार दे का सीक्वल है। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि, दूसरा भाग ऐसा करने में सफल नहीं हो सका है।
Bigg Boss 19 का फाइनल टास्क, प्रणीत को मिले सबसे ज्यादा वोट, अमाल को नहीं मिला कोई सपोर्ट






