De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17: दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर अपने आखिरी दिन गिन रहे हैं। फिल्म ने टिकट खिड़की पर काफी कम कारोबार किया है। भारतीय कलेक्शन के अनुसार अभी तक यह फिल्म हिट की श्रेणी में नहीं आ सकी है। आइए जानते हैं कि 17वें दिन तक फिल्म की कितनी कमाई रही है।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: ‘तेरे इश्क में’ की कमाई से तीसरे दिन हिल उठा बॉक्स ऑफिस
कितनी हुई कमाई? (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17)
दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, ‘तेरे इश्क में’ के आने से फिल्म की स्क्रीन संख्या अब सीमित हो गई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बीते दिन यानी 29 नवंबर को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। तीसरे शनिवार को फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़े के मुताबिक तीसरे रविवार को भी फिल्म की रफ्तार ठीक-ठाक नजर आ रही है। इस फिल्म ने 1.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 70.98 करोड़ रुपये हो गया है।
दिलचस्प है दे दे प्यार दे 2 की स्टारकास्ट
दे दे प्यार दे 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस बार फिल्म में नए चेहरे के रूप में मीजान जाफरी, आर माधवन और गौतमी कपूर भी हैं। वहीं, फिल्म में जावेद जाफरी ने भी शानदार अदाकारी दिखाई है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म लाइफटाइम रन में कितनी कमाई तक पहुंच पाती है।
Varanasi: राजामौली को क्यों बदलना पड़ा ‘वाराणसी’ का नाम? जानें पूरा मामला






