Ajay Devgn 2025 Report Card: मुश्किलों भरा रहा अजय के लिए यह साल, एक हिट, दो फ्लॉप, एक की हालत खस्ता

Ajay Devgn 2025 Report Card: बॉलीवुड के एक्शन किंग अजय देवगन के लिए 2025 साल उथल-पुथल भरा रहा। उनकी चार फिल्में रिलीज हुईं। उम्मीदें आसमान छू रही थीं। लेकिन रिजल्ट? इनमें से सिर्फ एक ने झंडा गाड़ा। बाकी दो ने कंधे झुका दिए और तीसरे का भी हाल लगभग ऐसा ही लग रहा है। बॉक्स ऑफिस की जंग में उनकी फिल्म ‘रेड 2’ ही इस साल चमकी है। बाकी सब फीकी पड़ गईं।

De De Pyaar De 2 Hit Or Flop: ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन हिट रही या फ्लॉप? आसान भाषा में समझिए

आजाद से हुई फीकी शुुरुआत (Ajay Devgn 2025 Report Card)

साल की शुरुआत ‘आजाद’ से हुई। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। अमन देवगन और रशा थडानी के साथ वह इस फिल्म में दिखे थे। लेकिन स्क्रीन पर जादू नहीं चला। फिल्म की कमाई कम हुई और इसके साथ फ्लॉप का तमगा लग गया। फिल्म ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Tere Ishk Mein: दिलजले आशिक कर सकते हैं कुछ भी! तेरे इश्क में का धांसू ट्रेलर रिलीज

‘रेड 2’ ने बचाई लाज

फिर आई ‘रेड 2’। यह मई में रिलीज हुई। रितेश देशमुख और वाणी कपूर के साथ अजय का जादू एक बार फिर चल पड़ा। साल 2018 की ‘रेड’ के सीक्वल को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसे देखने के बाद अजय की एक्टिंग की तारीफ हुई। इस फिल्म ने अजय की वापसी कराई, लेकिन खुशी ज्यादा न टिकी।

सन ऑफ सरदार हुई फ्लॉप

अगस्त में आई ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने लोगों को बुरी तरह निराश किया। मृणाल ठाकुर के साथ अजय की जोड़ी नहीं जम सकी। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। अब ताजा रिलीज ‘दे दे प्यार दे 2’ की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं लग रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर धीमी शुरुआत की है।

दे दे प्यार दे 2 का क्या होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 100 करोड़ करोड़ रुपये है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह अजय देवगन को हिट के ट्रैक पर ला पाती है या यह उनकी इस साल की तीसरी फ्लॉप फिल्म होती है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?