Amaal Malik: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है। जीत की ट्रॉफी गौरव खन्ना के हाथ लगी है। लेकिन एक पिता को अपने बेटे पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। हम बात कर रहे हैं अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक की। उनका बेटा भले ही इस शो को जीत न सका, लेकिन उनकी नजर में वह ही असली विजेता हैं। हाल ही में डब्बू ने अपने बेटे के लिए एक दिल छु लेने वाली पोस्ट लिखी।
Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट को हराकर हासिल की ट्रॉफी
Daboo Malik ने Amaal Malik की जमकर तारीफ की
डब्बू ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “जीत आखिर संगीत की हुई…हम सब चले अपने अपने घर… यादों का ये घर BIGG BOSS 19 हमेशा यहीं रहेगा…एक शानदार शो, मेरे बेटे अमाल मलिक का अविश्वसनीय सफर… तुमने मुझे बहुत नाज कराया बेटा सबको ढेर सारा प्यार”।
Bigg Boos 19 Finale में फैंस को झटका, अमाल मलिक टॉप 5 से बाहर
Jeet Aakhir Sangeet Ki Hui … Hum sab chale apne apne ghar … Yadon ka ye ghar BIGG BOSS 19 will be here forever … A Grand Show an incredible Journey of my son @AmaalMallik .. You Made me Proud ❤️ Love you all
— Daboo Malik (@daboomalik) December 8, 2025
फैंस बता रहे Amaal Malik को विनर
इस पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, “अंकल वो हमारे लिए पहले ही विनर है।” इसके अलावा बहुत से लोगों ने अमाल के खेल की भी जमकर तारीफ की। बता दें कि बिग बॉस 19 शो में अमाल पांचवें स्थान पर रहे। हालांकि,शो में उनके खेल को काफी पसंद किया गया था। शो में अपने गानों से और बीबी रेडियो से भी फैंस को का दिल जीत लिया था।
Is Tanya Mittal Evicted: क्या तान्या मित्तल हो गईं Bigg Boss 19 Finale से बाहर?








