Chhaava Movie Box Office Collection Day 3: आंधी से तूफान बनी ‘छावा’, तीसरे दिन 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Chhaava Movie Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। पहले दिन से ही यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। आइए जानते हैं कि तीन दिन में फिल्म की कमाई कितनी रही।

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: कंगना रनौत अब अभिनय के बाद स्वादिष्ट व्यंजनों से जीतेंगी दिल, खोलने जा रही रेस्तरां

Chhaava Movie Box Office Collection Day 1

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि रिलीज के बाद सिनेमाघरों में दर्शक बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। पहले दिन फिल्म ने 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर यह 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

दूसरे दिन तेज हुई फिल्म की रफ्तार

फिल्म छावा की रफ्तार दूसरे दिन और तेज नजर आई। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद यह फिल्म दूसरे दिन और बेहतरीन कमाई करने में सफल रही। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ रुपये की कमाई की।

तीसरे दिन आंधी से तूफान बनी ‘छावा’

तीसरे दिन फिल्म छावा आंधी से तूफान बन गई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म तीसरे दिन बंपर कमाई करने में सफल रही। फिल्म को छुट्टी का फायदा मिला और इसने रविवार को 48.5 करोड़ रुपये बटोर डाले। इसके साथ ही फिल्म की कमाई अब 116.5 करोड़ रुपये हो गई है।

क्या बनेगी विक्की के करियर की सबसे सफल फिल्म?

तीन दिन में 100 करोड़ की कमाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि छावा विक्की कौशल की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को आने वाले समय में पीछे छोड़कर उनके करियर की सबसे सफल फिल्म बन सकती है। उरी ने बॉक्स ऑफिस पर 245.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?