Brahmastra 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस वजह से फिर टली रणबीर कपूर की फिल्म

Brahmastra 2: बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक आयन मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। PeepingMoon.com की एक खास रिपोर्ट के मुताबिक आयन मुखर्जी ‘वॉर 2’ की रिलीज के बाद ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की प्री-प्रोडक्शन शुरू करने वाले थे, लेकिन अब एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। इस वजह से ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट को फिर से टाल दिया गया है।

Dhoom 4: धूम 4 में नजर आएंगे रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी करेंगे निर्देशन, यहां जानें सबकुछ

इस फिल्म पर अब साथ काम करेंगे रणबीर-अयान

सूत्रों की मानें तो आयन को यश राज फिल्म्स ने अपनी मशहूर एक्शन फ्रेंचाइजी ‘धूम 4’ के निर्देशन की कमान सौंपी है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘धूम’ सीरीज अपनी तेज रफ्तार एक्शन और स्टाइलिश किरदारों के लिए जानी जाती है। अब आयन मुखर्जी इस फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करने जा रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने आयन को ‘धूम 4’ का निर्देशक चुना है, जिसमें नए किरदार और एक ताजा कहानी होगी। यह फिल्म फ्रेंचाइजी का रिबूट होगी, जो पुरानी फिल्मों की विरासत को नए रंग में पेश करेगी।

PK 2: आमिर खान की ‘पीके 2’ पर आया बड़ा अपडेट, यहां जानें पूरी डिटेल

ग्रे शेड किरदार में रणबीर आएंगे नजर

सूत्रों ने इस बारे में कहा, “आयन पहले लगातार बड़े एक्शन प्रोजेक्ट्स लेने से हिचक रहे थे, लेकिन आदित्य चोपड़ा और रणबीर कपूर का प्रस्ताव वह ठुकरा नहीं सके। ‘वॉर 2’ की रिलीज (14 अगस्त 2025) के बाद वह तुरंत ‘धूम 4’ की तैयारियां शुरू करेंगे।” ‘धूम 4’ की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है और साल के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रणबीर कपूर इस फिल्म में ग्रे शेड भूमिका निभाएंगे। इससे पहले जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे सितारों ने बखूबी इस तरह के किरदार निभाए थे। फिल्म के दो पुलिस किरदारों और लीडिंग लेडी के लिए कास्टिंग का काम शुरू हो चुका है।

क्यों टली ‘ब्रह्मास्त्र 2’?

Brahmastra 2 ट्रिलॉजी अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट है, लेकिन इसकी राह में आर्थिक चुनौतियां आ रही हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के पास इस ट्रिलॉजी के राइट्स हैं, मौजूदा मार्केट हालात में इतने बड़े बजट वाली फिल्म के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, “रणबीर और आयन दोनों Brahmastra 2 को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि सही समय और आर्थिक स्थिति में ही इसे बनाया जाए।” इस वजह से अब Brahmastra 2 की प्रोडक्शन 2027 से शुरू होगी और तीसरे भाग की शूटिंग भी उसी दौरान होगी, जैसा कि नीतेश तिवारी अपनी ‘रामायण’ की दो फिल्मों के साथ कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?