Tanya Mittal Net Worth: Bigg Boss 19 का घर एक महीने से भी कम समय में Tanya Mittal को स्टार बना चुका है। ग्वालियर की यह उद्यमी और स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के दावों से सुर्खियों में हैं। शो में उन्होंने जानकारी दी कि वह 800 साड़ियां लेकर आई हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि उनके घर में 150 बॉडीगार्ड्स हैं और उनका बंगला 5-स्टार होटल से बेहतर है। लेकिन ये दावे सुनकर फैंस के साथ-साथ बिग बॉस में रहने वाले घरवाले भी हैरान हैं। तान्या की कमाई और संपत्ति पर सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी नेट वर्थ और बैकग्राउंड के बारे में।
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की जिंदगी है रहस्यों से भरी, अब पिता भी सुर्खियों में आए
Tanya Mittal Net Worth
तान्या सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 25 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, फेसबुक और यूट्यूब पर भी लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी मासिक कमाई 6 लाख रुपये से ज्यादा है। यह कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट्स, फैशन बिजनेस और स्पिरिचुअल कंटेंट से आती है। उनकी कुल नेट वर्थ करीब 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। तान्या के पास लग्जरी कारें, ब्रांडेड साड़ियां और महंगे सामान हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो में वे खुद को ‘यंगेस्ट मिलियनेयर’ बताती हैं। तान्या ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर की डिग्री ली है। 2018 में मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और बिजनेस में कदम रखा। उनका फैशन ब्रांड ‘हैंडमेड लव बाय तान्या’ क्राफ्ट्स और अपैरल पर फोकस करता है। वे महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा पर काम भी करती हैं। शो में उन्होंने बताया कि वे महीने में 4-5 बार दुबई जाती हैं बिजनेस के लिए। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फैक्ट्री को मध्यम आकार की बताया गया। यह उनके दावों से मेल नहीं खाता।
तान्या के पिता कौन हैं? रवि मित्तल या अमित मित्तल?
तान्या के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। शो में उन्होंने कहा कि उनके पिता ने 19 साल की उम्र में उनकी शादी कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने खुद का रास्ता चुना। कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स का दावा है कि उनके पिता दिल्ली के रियल एस्टेट डेवलपर रवि मित्तल हैं, जिन्होंने 400 से ज्यादा फ्लैट्स बनाए। 2015 की एक पुरानी पोस्ट में तान्या ने रवि को अपनी प्रेरणा बताया था। अगर यह सही है तो उनकी अमीर पृष्ठभूमि साबित हो जाती।लेकिन विवाद यहीं है। ग्वालियर के लोकल्स और कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि उनके पिता अमित मित्तल हैं। वह एक सफल लेकिन लाइमलाइट से दूर रहने वाले बिजनेसमैन हैं। अमित रियल एस्टेट में हैं, लेकिन इतने बड़े स्केल पर नहीं। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि तान्या की फैक्ट्री एक मध्यम भवन में है, जो बैंक के साथ है। उनके परिवार के पड़ोसी इस बारे में कुछ बोलने से इनकार कर कर चुके हैं। एक्स पर भी बहस छिड़ी है। कुछ यूजर्स कहते हैं कि रवि मित्तल से प्रेरणा ली, लेकिन असली पिता अमित हैं।








