Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 हर दिन के साथ और रोमांचक होता जा रहा है। यह रियलिटी शो दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज दे रहा है। कंटेस्टेंट्स की चालाकियां, दोस्तियां और ड्रामे ने शो को सुर्खियों में रखा है। हालांकि, होस्ट सलमान खान किसी को भी गलतफहमी में नहीं रहने देते। इस बार वीकेंड का वार में सलमान ने अशनूर कौर की पोल खोलकर सबको चौंका दिया। अशनूर और अभिषेक बजाज की दोस्ती पिछले कुछ दिनों से चर्चा में थी, लेकिन सलमान ने इस रिश्ते की सच्चाई सामने ला दी। प्रोमो वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Jolly LLB 3: अक्षय कुमार की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में जगह बना पाएगी ‘जॉली एलएलबी 3’?
Bigg Boss 19 में खुलेगी अशनूर की पोल
21 सितंबर 2025 के वीकेंड का वार में सलमान ने अशनूर से सीधा सवाल किया। उन्होंने कहा, “जब आपको दो लोगों को बचाने के लिए नाम लेना था, तब आपने अभिषेक का नाम क्यों नहीं लिया?” अशनूर के जवाब से पहले सलमान ने दूसरा सवाल दागा, “कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक जीते या आपने उन्हें जीतने दिया?” अशनूर ने तुरंत कहा, “अभिषेक जीते।” लेकिन सलमान ने उनकी बात काटते हुए खुलासा किया कि आपने आवेज को तो कुछ और ही कहा था। इसके बाद सलमान ने एक वीडियो चलवाया, जिसमें अशनूर कहती नजर आईं, “मैं चढ़ गई थी, लेकिन नीचे उतर गई और बजाज को चढ़ने दिया।”
Salman ne dikhaaya Abhishek ko sacchaayi ka manzar, kya isse badlega uski aur Ashnoor ki dosti ka safar? 🤔
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19,… pic.twitter.com/v4KfEZF9zd
— Bigg Boss (@BiggBoss) September 21, 2025
वीडियो देखकर घरवाले हैरान
यह वीडियो देखकर घरवाले हैरान रह गए। सलमान ने अशनूर की रणनीति को सबके सामने ला दी। उन्होंने अभिषेक से कहा, “वक्त आने पर इस घर में तुम्हें अकेले ही लड़ना होगा।” सलमान का यह बयान इशारा था कि अशनूर की दोस्ती शायद उतनी सच्ची नहीं, जितनी दिख रही थी। प्रोमो में सलमान का सख्त अंदाज और अशनूर का चेहरा देखने लायक था।








