Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर इस हफ्ते शरारत और ड्रामे से सराबोर रहा। शहबाज और कप्तान अमाल मलिक ने मिलकर घरवालों के साथ मजाक किया। उन्होंने मसाला, कॉफी और कपड़े छिपा दिए। बसीर अली के कपड़े और अवेज दरबार का सामान डैन्यूब प्रॉपर्टीज सेक्शन में छुपाया गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। बसीर ने हर कंटेस्टेंट के बैग की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। कुनिका को शक हुआ कि यह बिग बॉस का कोई सीक्रेट टास्क हो सकता है।
Bigg Boss 19: बसीर अली का सामान गायब, नतालिया के लिए सब कुछ कुर्बान करने को हुए तैयार
बसीर ने Bigg Boss 19 में खेला इमोशनल कार्ड
इसी बीच बसीर ने इमोशनल कार्ड खेला। उन्होंने ऐलान किया कि अगर नचालिया की घर में वापसी हो तो वह अपना सारा सामान कुर्बान करने को तैयार हैं। यह सुनकर कुछ लोग हैरान हुए तो कुछ ने उनकी तारीफ की। लेकिन ड्रामा यहीं नहीं रुका। बिग बॉस ने पकड़ा कि घरवाले खुलेआम नॉमिनेशन की बात कर रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है। सजा के तौर पर पूरी हाउस को नॉमिनेट कर दिया गया,। हालांकि, कप्तान होने की वजह से अमाल मलिक बच गए।
View this post on Instagram
ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
इस बीच सीजन का थीम ‘डेमोक्रेसी’ शो में एक नया ट्विस्ट लेकर आया। इस बार घरवालों को नॉमिनेट करने की बजाय कन्फेशन रूम में जाकर दो-दो कंटेस्टेंट्स को बचाना था। इस प्रक्रिया ने घर की दोस्ती और गठबंधन सामने आ गया। अमाल ने नीलम और जीशान को बचाया। अशनूर ने गौरव और तान्या को चुना। अभिषेक ने अशनूर और अवेज को सपोर्ट किया। वहीं, बसीर ने भी नीलम और जीशान का नाम लिया। जीशान ने तान्या और शहबाज को चुना, जबकि तान्या ने नीलम और जीशान को सपोर्ट किया। शहबाज ने जीशान और कुनिका को वोट दिया और नीलम ने तान्या और कुनिका को। कुणिका ने नीलम और शहबाज को चुना, जबकि नेहल ने फरहाना और शहबाज को सपोर्ट किया। गौरव ने मृदुल और नीलम को वोट दिया, अवेज ने प्रणीत और मृदुल को चुना, फरहाना ने नेहल और गौरव को सपोर्ट किया, और मृदुल ने नीलम और अवेज को बचाया। वोटिंग के बाद नॉमिनेशन लिस्ट में पांच मजबूत कंटेस्टेंट्स : नेहल , अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज और प्रणीत मोरे। इनमें से कौन इस हफ्ते घर से बाहर जाएगा, यह सवाल फैंस को बेचैन किए हुए है।








