Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर हर दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट्स का गवाह बन रहा है। यहां रिश्ते पल-पल में बदलते हैं। दोस्त दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मन दोस्त। इस बार घर में दो करीबी दोस्त नेहल और बसीर के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। एक छोटा-सा हलवा विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया। इस वीडियो ने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
हलवा बना झगड़े की जड़
प्रोमो के मुताबिक आने वाले एपिसोड में नेहल और बसीर की लड़ाई घर का माहौल गर्म कर देगी। यह सब शुरू हुआ कुनिका सदानंद के एक सवाल से। कुनिका ने नेहल से पूछा, “क्या तुमने हलवा खाया?” फिर उन्होंने बताया कि फ्रिज में रखा हलवा बसीर का है। बस, यहीं से आग लग गई। नेहल ने फरहाना के पास जाकर बसीर की बात बताई। इसके बाद बसीर और नेहल के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे को चोर तक कह डाला। गुस्से में दोनों की बहस हाथापाई तक पहुंच गई, लेकिन घरवालों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया।
OG Box Office Collection Day 4: ‘ओजी’ ने चौथे दिन की धुआंधार कमाई, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
Halwe ke chakkar mein hua hungama, Nehal vs Baseer ka full-on drama! 🎭
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje #Colors par.#Vaseline #AppyFizz @danubeproperty @CitroenIndia @vzyindia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @BeingSalmanKhan… pic.twitter.com/LxcU4WDpfu
— ColorsTV (@ColorsTV) September 28, 2025
Bigg Boss 19 में घरवालों ने लिया ड्रामे का मजा
जहां एक तरफ नेहल और बसीर की लड़ाई ने घर का माहौल तनावपूर्ण कर दिया। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स ने इस ड्रामे का मजा लिया। अमाल मलिक तो मस्ती में गाना गाते दिखे, “ये लड़की पागल है…”। वहीं, अभिषेक और गौरव गार्डन एरिया में हंसते-मुस्कुराते नजर आए। यह प्रोमो देखकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान Bigg Boss 19 के वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर क्या कहेंगे।








