Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल शो की सबसे चर्चित चेहरों में से एक बन गई हैं। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, परिवार की दौलत और कारोबार की बातों ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, उनके दावों पर सवाल भी उठ रहे हैं। कोई उन्हें रईस बेटी मानता है तो कोई उनके बैकग्राउंड पर शक करता है।
Bigg Boss 19: शहबाज और अमाल की शरारत से हंगामा, ये पांच कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, कौन जाएगा बाहर?
क्या सही है तान्या का दावा
घर के अंदर और बाहर, तान्या की जिंदगी रहस्यों से भरी हुई है। तान्या ने शो में दावा किया कि उनका परिवार ग्वालियर में मशहूर है। उनका घर महल जैसा है, और मुरैना व ग्वालियर में उनकी फैक्ट्रियां हैं। लेकिन इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट ने उनके दावों पर सवाल उठाया। एक पत्रकार ने ग्वालियर में उनकी बताई फैक्ट्री का दौरा किया और पाया कि यह उतनी बड़ी नहीं है, जितना तान्या ने टीवी पर बताया। इस खबर ने फैंस को और हैरान कर दिया।
Bigg Boss 19: नतालिया ने घर से बाहर होने का ठीकरा मृदुल के सिर फोड़ा, कही ये बात
सोशल मीडिया पर पिता की पहचान पर हो रही बहस
सोशल मीडिया पर तान्या के पिता की पहचान को लेकर बहस छिड़ी है। 2015 की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट में तान्या ने अपने पिता को प्रेरणा बताया था। कुछ यूजर्स का दावा है कि उनके पिता दिल्ली के कारोबारी रवि मित्तल हैं, जिन्होंने राजधानी में 400 से ज्यादा फ्लैट्स बनाए। अगर यह सच है तो तान्या की रईसी की बातें सही हो सकती हैं। हालांकि, ग्वालियर के कुछ स्थानीय लोग कहते हैं कि उनके पिता अमित मित्तल हैं, रवि नहीं। जब मित्तल परिवार के पड़ोसियों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
Bigg Boss 19: बसीर अली का सामान गायब, नतालिया के लिए सब कुछ कुर्बान करने को हुए तैयार
Bigg Boss 19 के घर में तान्या पर सवालों की बौछार
बिग बॉस के घर में भी तान्या के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी ने उनके बारे में सुनी बातों और ऑनलाइन वायरल वीडियोज का जिक्र किया। गौरव खन्ना ने भी ग्वालियर में उनके घर और परिवार के बारे में सवाल पूछे। हालिया एपिसोड में तान्या ने अपनी लग्जरी लाइफ पर सवालों का जवाब देते हुए कहा, “मैं बिजनेस के लिए महीने में चार-पांच बार दुबई जाती हूं और बकलावा खाती हूं।” उन्होंने बताया कि वह मिडिल ईस्ट में अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना बना रही हैं।








