Bigg Boss 19 में अमाल मलिक बने नए कप्तान, लेकिन नहीं थम रहे झगड़े

Bigg Boss19 का घर इन दिनों ड्रामा और तनाव से भरा पड़ा है। हर तरफ लड़ाई-झगड़े और गठबंधनों की जंग चल रही है। ताजा एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क ने सबको चौंका दिया। अमाल मलिक की रेड टीम ने टास्क जीता और अमाल नए कप्तान बने। अब कप्तान बनते ही अमाल को दोस्तों से ही विरोध झेलना पड़ रहा है।

Khesari lal Yadav की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना ‘पनवाड़ी’ रिलीज

कैप्टेंसी टास्क में जीती रेड टीम

कैप्टेंसी टास्क चार राउंड्स का था। पहला राउंड रेड टीम ने आसानी से जीत लिया। अमाल मलिक की रेड टीम में अभिषेक बाजाज, तन्या मित्तल, मृदुल तिवारी, अवेज दरबार, अशनूर कौर, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट थे। नीली टीम में बसीर अली, नीलम गिरी, नगमा मिजरकर, जिशान कादरी और शहबाज बदेशा थे।दूसरे राउंड में घर के सबसे गंदे सदस्य को चुनना था। रेड टीम ने शहबाज को चुना। वहीं, नीली टीम ने अभिषेक पर उंगली उठाई। तीसरे राउंड में सबसे जहरीले प्लेयर का नाम लेना था। रेड टीम ने फरहाना को नाम दिया, लेकिन नीली टीम कोई नाम नहीं ले सकी। आखिरी राउंड में ‘खून चूसने वाले सदस्य’ को चुनना था। दोनों टीमों ने कुणिका सदानंद पर सहमति जताई। रेड टीम ने सभी राउंड्स में बेहतर प्रदर्शन किया और टास्क जीत लिया।टास्क खत्म होने के बाद असेंबली रूम में वोटिंग हुई। रेड टीम से कप्तान चुनना था। अमाल मलिक और मृदुल तिवारी को बराबर वोट मिले। इसी वजह से दूसरी वोटिंग हुई, जिसमें अमाल को बहुमत मिला।

Bigg Boss 19 के नए कप्तान बने अमाल मलिक

बीबी तक की रिपोर्ट के मुताबिक अमाल अब Bigg Boss 19 के नए कप्तान हैं। अमाल कप्तान बनते ही घर की हवा बदल गई। अमाल के करीबी दोस्त जिशान कादरी अब उनसे नाराज हैं। जिशान का कहना है कि कप्टेंसी मिलते ही अमाल का व्यवहार बदल गया है। वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। दूसरी तरफ फरहाना भट्ट ने साफ मना कर दिया कि अमाल की अगुवाई में कोई नियम नहीं मानेंगी। इससे दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। फरहाना ने घर के कामों से इनकार कर दिया, जिससे अमाल भड़क गए। यह झगड़ा घर में नई दरार पैदा कर रहा है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?