Jai Hanuman: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जय हनुमान’ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर प्रस्तुत करने का जिम्मा भूषण कुमार और टी-सीरीज ने उठाया है। इस भव्य फिल्म में कांतारा फेम और नेशनल अवॉर्ड विनर ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे। वहीं, इसका निर्देशन प्रशांत वर्मा करेंगे।
टी सीरीज की एक्स पर साझा की पोस्ट
टी-सीरीज ने एक्स पर लिखा, “एक दिव्य गाथा शुरू हो रही है! भूषण कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत करते हैं जय हनुमान, एक पैन-इंडिया पौराणिक महाकाव्य, जिसमें ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में और मैत्री मूवी मेकर्स के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म आस्था, साहस और सिनेमाई भव्यता की यात्रा जल्द शुरू करेगी।”
A divine saga begins! 🙏🏻
Bhushan Kumar and T-Series present JAI HANUMAN – a pan-India mythological epic starring @shetty_rishab .
Directed by @PrasanthVarma , produced by @MythriOfficial .
A journey of faith, courage & cinematic grandeur begins soon. 🔥🙏#JaiHanuman… pic.twitter.com/ioVIEMs4Oz— T-Series (@TSeries) May 13, 2025
‘हनु-मान’ से प्रशांत वर्मा ने जीता था दिल
इस पोस्ट ने फैंस को रोमांचित कर दिया। सोशल मीडिया पर हैशटैग जय हनुमान ट्रेंड करने लगा है। निर्देशक प्रशांत वर्मा हनु-मान जैसी सुपरहिट फिल्म से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इस बार ‘जय हनुमान’ के जरिए दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ने की कोशिश में हैं।








