Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी ‘भूल चूक माफ’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म 23 मई, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में इसकी घोषणा की है।
Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ ही नहीं, इन 5 फिल्मों की शूटिंग भी बनारस में हुई
मेकर्स ने किया एलान
मेकर्स ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “हल्दी से आगे बढ़ेगी रंजन की गाड़ी? फुल ऑन भसड़ के साथ आ रही है ये शादी! नई तारीख, वही धमाल—रुकावट के लिए भूल चूक माफ।” मैडॉक फिल्म्स ने पहले घोषणा की थी कि भारत-पाकिस्तान तनाव और देशभर में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते फिल्म की थिएटर रिलीज रद्द कर दी गई है। इसके बजाय यह 16 मई, 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर सीधे स्ट्रीम होने वाली थी।
Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का बढ़ता जा रहा क्रेज, IMDb की इस लिस्ट में जगह बनाने में हुई कामयाब
Haldi se aage badhegi Ranjan ki gaadi?
Full on Bhasad lekar aa rahi hai yeh shaadi! ✨New date, same madness — rukawat ke liye #BhoolChukMaaf 🙏
Get ready for a family entertainer that’s packed with fun, laughter, and all the feels.
In cinemas on 23rd May. pic.twitter.com/uqnZqlUU4q
— Maddockfilms (@MaddockFilms) May 15, 2025
कोर्ट तक पहुंच गया था मामला
वहीं, इस फैसले के खिलाफ पीवीआर इनॉक्स ने मैडॉक फिल्म्स के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 60 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया था। उनका कहना था कि 6 मई को हुए समझौते के तहत Bhool Chuk Maaf को 8 हफ्ते सिनेमाघरों में चलना था और आखिरी वक्त पर रिलीज रद्द करना करार का उल्लंघन है। कोर्ट ने पीवीआर इनॉक्स को राहत देते हुए मैडॉक फिल्म्स को 16 मई की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी और आदेश दिया कि फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो। अब ताजा जानकारी के मुताबिक भूल चूक माफ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद यह 6 जून, 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है, जो सामान्य 8 हफ्ते के बजाय सिर्फ 2 हफ्ते का अंतर है।
Bhool Chuk Maaf: सिनेमाघरों के लिए बनी थी ये 4 फिल्में, बाद में ओटीटी पर करनी पड़ी रिलीज
फिल्म में ये कलाकार भी हैं मौजूद
Bhool Chuk Maaf की कहानी वाराणसी की गलियों के बीच बुनी गई है, जहां रंजन (राजकुमार राव) अपनी प्रेमिका तितली (वामिका गब्बी) से शादी करने का सपना देखता है, लेकिन एक अजीब टाइम लूप में फंसकर वह बार-बार अपनी हल्दी की रस्म वाले दिन को जीने को मजबूर हो जाता है। इस मजेदार कहानी को करण शर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और रघुबीर यादव जैसे शानदार कलाकार भी हैं।








