Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन से फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा है। आइए जानते हैं कि तीन दिन में इस फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है।
फिल्म में मौजूद हैं मंझे हुए सितारे
‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और रघुबीर यादव जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आए हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन करण शर्मा ने किया है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है।
अब तक बटोर डाले इतने करोड़
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 35.71 फीसदी के उछाल के साथ नौ करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 10.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 27.44 करोड़ रुपये हो गई है।
Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ ही नहीं, इन 5 फिल्मों की शूटिंग भी बनारस में हुई






