Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार होते हैं। अपनी अनोखी एक्टिंग और दमदार किरदारों से वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर से दर्शकों को अपनी कॉमेडी से हंसाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस रोमांटिक कॉमेडी के चर्चे तो हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजकुमार की इससे पहले की पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर पाईं? आइए, एक नजर डालते हैं…
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की साल 2024 में आई यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा थी। यह फिल्म 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। ट्रेलर और गानों ने भले ही हलचल मचाई, लेकिन कहानी दर्शकों को पूरी तरह बांध नहीं पाई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत प्रदर्शन ही कर सकी थी। करीब 39.56 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत घोषित की गई थी।
स्त्री 2
‘स्त्री 2’ राजकुमार राव के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। हॉरर और कॉमेडी का यह शानदार मेल दर्शकों को खूब पसंद आया था। फिल्म ने न सिर्फ समीक्षकों की वाहवाही लूटी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था। 627.02 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह 2024 की सबसे सफल फिल्म हिंदी फिल्म थी। राजकुमार की कॉमिक टाइमिंग और अभिनय ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया।
मिस्टर एंड मिसेज माही
इस स्पोर्ट्स-रोमांटिक ड्रामा में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की जोड़ी थी। क्रिकेट की थीम पर बनी यह फिल्म एक प्रेरक कहानी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म को कुछ हद तक सराहना मिली, लेकिन दर्शकों का उत्साह वैसा नहीं रहा, जैसा मेकर्स को उम्मीद थी। 36.28 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह फिल्म औसत रही।
Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ ही नहीं, इन 5 फिल्मों की शूटिंग भी बनारस में हुई
श्रीकांत
यह बायोपिक फिल्म श्रीकांत बोला की जिंदगी पर आधारित थी, जो एक नेत्रहीन उद्यमी हैं। राजकुमार राव के शानदार अभिनय ने इस फिल्म को समीक्षकों से खूब तारीफ दिलाई। दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद किया। यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में कामयाब रही। फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो एक कंटेंट-ड्रिवन फिल्म के लिए अच्छा माना जा सकता है। टिकट खिड़की पर इसे सेमी हिट घोषित किया गया।
Bhool Chuk Maaf: सिनेमाघरों के लिए बनी थी ये 4 फिल्में, बाद में ओटीटी पर करनी पड़ी रिलीज
भीड़
फिल्म भीड़ साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 2.03 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फ्लॉप घोषित की गई थी।








