Amaal Malik: 2019 की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह का गाना ‘बेखयाली’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह गाना गलत वजह से सुर्खियों में है। म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचेत टंडन और परम्परा ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर लंबा वीडियो पोस्ट कर अमाल मलिक पर सीधा हमला बोला है। उनका कहना है कि अमाल बार-बार झूठ फैला रहे हैं कि ‘बेखयाली’ असल में उनका पुराना कंपोजीशन है।
Amaal Malik पर भड़के सचेत-परंपरा
सचेत और परम्परा ने वीडियो की कैप्शन में लिखा, “ये वीडियो 10 सेकंड का भी हो सकता था पर अपनी मानसिक शांति के लिए कुछ लोगों को बेनकाब करना जरूरी था। अमाल मलिक शर्मा कीजिए।
Pathaan 2 का नहीं हुआ आधिकारिक एलान, जानिए खबर की पूरी सच्चाई
वीडियो में दोनों ने एक-एक करके सारी बातें रखीं
- बेखयाली हमने शाहिद कपूर के ऑफिस में शाहिद सर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के सामने बनाया था। हर धुन, हर लिरिक, हर अरेंजमेंट वहीं पर हुआ। पूरी कबीर सिंह टीम मौजूद थी।
- हम उस वक्त टी-सीरीज से नहीं जुड़े थे। अमाल 2015 से टी-सीरीज के साथ थे। हम छोटे शहर से आए आउटसाइडर थे, हमें कोई क्यों अपना गाना देगा?
- गाना रिलीज होने के बाद अमाल ने सबसे पहले हमें मैसेज किया था, ‘बधाई हो भाई, कमाल कर दिया!’ फिर 8 साल बाद अचानक याद आया कि ये उनका गाना था?
दिखाए Amaal Malik के पुराने मैसेज
सचेत ने स्क्रीन पर अमाल के पुराने मैसेज भी दिखाए। आगे परम्परा ने कहा, “जब आपका काम नहीं चल रहा तो दूसरे को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं। इंडस्ट्री ने हमें मौका दिया, क्योंकि हमने मेहनत की। नेपोटिज्म-नॉन नेपोटिज्म का रोना मत रोइए। यहां सिर्फ अच्छा काम चलता है।” दोनों ने अमाल से सवाल किया, “अगर आपको लगता है कि हमने आपका गाना चुराया तो प्रूफ लाइए। हम अपने सारे प्रूफ कोर्ट में पेश करेंगे। हम आपसे सिर्फ एक पब्लिक माफी चाहते हैं, क्योंकि आपने सोशल मीडिया पर हमारी इज्जत खराब की है।”
View this post on Instagram
Amaal Malik को भेजेंगे कानूनी नोटिस
सचेत ने आखिर में कहा, “हम कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते। कई फिल्में हाथ से निकल जाती हैं, हम चुपचाप और मेहनत करते हैं। लेकिन अब हद हो गई। अगर आपने फिर कभी हमारे किसी गाने पर गलत दावा किया तो लीगल नोटिस भेजेंगे।” वीडियो पोस्ट होने के कुछ घंटों में ही बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। फिलहाल इस पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया आनी बाकी है।








