Baby John Box Office Collection Day 5; पांचवें दिन ही फ्लॉप हुई बेबी जॉन, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

Baby John Box Office Collection Day 5: वरुण धवन की बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर अब फ्लॉप हो चुकी है। क्रिसमस के दिन भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी थी। फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Baby John Box Office Collection Day 3 : ‘बेबी जॉन’ तीन दिनों में ही हुई पस्त, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

Baby John की कमाई में दूसरे दिन 57.78% की गिरावट

वहीं, दूसरे दिन यह फिल्म फिल्म की कमाई में 57.78 फीसदी की बड़ी गिरावट नजर आई। गुरुवार को इस फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म का हाल और भी बुरा रहा।

तीसरे और चौथे दिन और भी बुरा रहा हाल

शुक्रवार को Baby John की कमाई में 23 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस दिन फिल्म का कलेक्शन तीन करोड़ 65 लाख रुपये रहा। शनिवार को भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा। चौथे दिन फिल्म ने महज चार करोड़ 25 लाख रुपये का ही कारोबार किया।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 19: पुष्पा 2 की रफ्तार पड़ी सुस्त, तीसरे सोमवार को हुई महज इतनी कमाई

रविवार को इतनी रही कमाई

कलीस के निर्देशन में बनी Baby John को रविवार की छुट्टी का भी फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने तीन करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार कर लिया था। देर रात तक फिल्म की कमाई के आंकड़ों में बदलाव देखा जा सकता है।

Pushpa 2 on OTT: ओटीटी पर कब आएगी ‘पुष्पा 2’? मेकर्स ने खुलकर बता दिया

अब तक हुई महज इतनी कमाई

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 27.45 करोड़ रुपये हो गई है। बेबी जॉन तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है। मूल फिल्म को एटली ने निर्देशित किया था। वहीं, उसमें विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 2016 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का हिंदी डब संस्करण इंटरनेट पर मौजूद है। लोगों के सिनेमाघरों तक न पहुंचने के पीछे यह भी एक बड़ी वजह है सकती है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?