Baaghi 4: बॉक्स ऑफिस पर बागी 4 की हालत पतली नजर आ रही है। बड़ी स्टारकास्ट और बड़े बजट के साथ बनी फिल्म दशकों के दिलों को छू नहीं सकी है। यही वजह है कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पा रही है।
50 करोड़ से अब दूर Baaghi 4
फिल्म में टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, संजय दत्त और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में हैं। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी ये फिल्म अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है।
पांचवें दिन औंधे मुंह गिरी Baaghi 4
पहले वीकेंड में यह फिल्म 31.25 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर सकी। वहीं, सोमवार के दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चौथे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को महज 4 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 39.75 करोड़ रुपये हो गई है।






