Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा और आते ही धमाल मचा दिया। उनकी पहली वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम हो रही ये सीरीज कुछ ही घंटों में नंबर-1 ट्रेंडिंग बन गई।
Aukaat Ke Bahar: एल्विश का ‘सिस्टम’ हर तरफ छाया, ‘औकात के बाहर’ को IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग
Aukaat Ke Bahar बनी नंबर 1
प्लेटफॉर्म ने खुद एक्स पर ये खुशखबरी शेयर की है। प्लेटफॉर्म ने लिखा, “सिस्टम हिल गया..और हम सीधा नंबर 1 पर। औकात के बाहर एमएक्स प्लेयर पर अभी फ्री में देखें।” एल्विश ने इस पोस्ट को तुरंत री-पोस्ट करते हुए फैंस को थैंक्स कहा। सोशल मीडिया पर औकात के बाहर हर तरफ ट्रेंड कर रहा है। फैंस लिख रहे हैं कि भाई ने वेब सीरीज में गजब की अदाकारी दिखाई है।
Dhurandhar Box Office Day 1 Prediction: पहले दिन कितना कमा सकती है ‘धुरंधर’, यहां जानें सबकुछ
systum hil gaya… aur hum seedha #1 par🔥
Aukaat Ke Bahar streaming now only on Amazon MX Player for FREE!
Special Partner @TheMaxProtein #HellEnergyIndia@ElvishYadav @MalhaarRathod #NikhilVijay @hetalgada19 @RohanKhurana #AukaatKeBahar #AKBonAmazonMXPlayer #AmazonMXPlayer pic.twitter.com/li5YCYJ06j
— Amazon MX Player (@MXPlayer) December 4, 2025
Aukaat Ke Bahar की कहानी
इस वेब सीरीज की कहानी एक छोटे शहर के लड़के की है जो दिल्ली के बड़े कॉलेज में पहुंचकर कई चुनौतियों का सामना करता है। एल्विश की परफॉर्मेंस को लोग बेस्ट डेब्यू बता रहे हैं। बता दें कि फ्री में उपलब्ध होने की वजह से और भी ज्यादा लोग इसे देख रहे हैं। एल्विश यादव ने साबित कर दिया कि उनका जलवा सिर्फ यूट्यूब और रियलिटी शोज तक सीमित नहीं।
बिग बॉस ओटीटी 2 जीत चुके हैं एल्विश यादव
बता दें कि एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 में भी नजर आए थे। इस शो में उनके खेल को काफी पसंद किया गया था। बाद में, उन्होंने इस शो में जीत भी हासिल की थी। इसके बाद एल्विश की लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला था। अब तक एल्विश सिंगल्स और कई शोज में भी नजर आ चुके हैं।








